पाटन,कटंगी और सिहोरा में सड़क दुर्घटना,5 घायल 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:तीन अलग -अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटना में 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए,वहीँ शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।

पहला मामला 

पहला मामला थाना पाटन का है जहां पर दिनांक 1-2-26 को रामकिशोर ठाकुर उम्र 43 वषर् निवासी ग्राम महुआखेड़ा ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह मजदूरी करता है आज अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एनपी 4230 से ग्राम कोनी तरफ से अपने घर महुआखेड़ा जा रहा था दोपहर लगभग 10 बजे जैसे ही पुल के पास ग्राम वासन पाटन तेंदुखेड़ा रोड़ पर पहुॅचा उसी समय तेंदुखेड़ा तरफ से आ रही सफेद रंग की कार का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी मोटर सायकल में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे वह मोटर सायकल सहित गिर गया जिससे उसके हाथ कंधे पैर में चोटें आईं वह कार का नम्बर नहीं देख पाया। रिपोटर् पर धारा 281, 125 (ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

बस का इंतजार कर रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर 

दूसरा मामला थाना कटंगी का है पुलिस के अनुसार दिनांक 1-2-26 को ब्रजेश ठाकुर उम्र 24 वषर् निवासी सिंगपुर जबेरा जिला दमेाह ने रिपोटर् दजर् कराई कि आज वह एंव उसकी पत्नी सुलेखा ठाकुर एवं पड़ौसी गेंदालाल चैधरी, गोपाल ठाकुर, सभी सुहाजनी माता मंदिर के दशर्न के लिये मझौली आये थे और दशर्न करने के बाद सभी ग्राम सिंगपुर जाने के लिये प्रज्ञाधाम के पास रोड किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे वह एंव सोनू रोड़ में थोड़ी दूर पर आपस में बात कर रहे थे लगभग 10-30 बजे कटंगी तरफ से आ रही सफेद रंग की कार क्रमांक एपमी 20 जेड जेड 5378 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये रोड़ किनारे खड़ी सुलेखा, गेंदालाल, गोपाल को पीछे से टक्कर मार दिया जिससे तीनों सड़क पर गिर गये तीनों केा हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आईं। उसने तीनों घायलों केा उपचार हेतु प्राईवेट वाहन से सोनू ठाकुर के साथ जबलपुर भिजवाया है। रिपोटर् पर धारा 281, 125 (ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मोटरसाइकिल को मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर

वहीं तीसरा मामला थाना सिहोरा का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक  दिनाॅक 1-2-26 की शाम राहुल श्रीवास उम्र 33 वषर् निवासी आजाद वाडर् सिहोरा ने रिपोटर् दजर् करायी कि शाम 5 बजे अपनी मोटर सायकिल से झण्डा बाजार की तरफ मृगनयनी रोड से जा रहा था मृगनयनी के पास एक मोटर सायकिल सीडी डीलक्स का चालक अमन अग्रवाल निवासी पालीवाल कालोनी तेज गति एवं लापरवाही पूवर्क चलाते हुये आया एवं सामने से टक्कर मार दी जिससे वह गिर गया उसे कमर मे चोट आ गयी, तथा उसकी मोटर सायकिल छतिग्रस्त हो गयी है।वहीं रिपोटर् पर धारा 281,125ए बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 


इस ख़बर को शेयर करें