gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

फेक्ट्री से रिटायर बृद्ध के साथ धोखाधड़ी,एटीएम बदलकर निकाल लिए 1 लाख रुपये 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर : रुपये निकालने एटीएम पहुँचे बृद्ध के रुपये जब नहीं निकले तो एटीएम मशीन के पास खड़े बृद्ध से बगल में खड़े युवक ने मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल लिया उसके बाद बृद्ध के घर आते ही खाते से रुपये कटने के मैसेज आने लगे।वहीं शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच सुरु कर दी है।

यह है मामला

मामला ओमती थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनंाक 8-3-26 की रात्रि रसीद उद्दीन उम्र 60 वषर् निवासी नया मोहल्ला बंद कुआ ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह सीओडी फैक्ट्री से रिटायडर् है दिनंाक 27-1-26 की सुबह लगभग 9 बजे सिविक सेंटर स्थित एसबीआई एटीम से पैसे निकालने गया था एटीएम काडर् को एटीएम मशीन लगाकर पैसे निकालने की कोशिश की लेकिन तकनीकी कारणों से पैसे नहीं निकले थे तभी उसके बगल में खड़ा व्यक्ति उससे बोला कि मैं आपकी पैसे निकालने में मद्द कर देता हॅू, और उसका एटीएम काडर् एटीएम मशीन लगाकर पैसा निकालने का प्रयास किया लेकिन पैसा नहीं निकला तो उक्त व्यक्ति उसे एटीएम काडर् वापस कर कहीं चला गया, वह अपने घर वापस आ गया था, दोपहर लगभग 12 बजे बैंक से फोन आया कि आपके द्वारा लगातार पैसा निकाला जा रहा है, उसने कहा कि उसके द्वारा पैसे नहीं निकाले गये हैं, उन्हौंने एटीएम काडर् चैक करने के लिये कहा,उसने अपना एटीएम काडर् चैक किया तो उक्त एटीएम उसका न होकर सिवानी कुशवाहा के नाम का होना पाया गया, दिनांक 27-1-26 को सिविक सेंटर एटीएम में मिले अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका एटीएम काडर् लिया था जिसे उसका पिन नम्बर पता चल गयाा था उक्त व्यक्ति ने ही एटीएम काडर् उसे सिवानी कुशवाहा नाम के एटीएम काडर् दे दिया था एवं उसके एटीएम काडर् से उसके एसबीआई खाता से 1 लाख 18 हजार 80 रूपये निकाल लिये हैं अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मेें लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें