सैकड़ों गरीब,जरूरतमंद परिवारजनों को राशन वितरण

भगवानदीन साहू छिंदवाड़ा ;राष्ट्रीय तेली पिछड़ा वैश्य महासभा ट्रस्ट के संरक्षक सासंद विवेक ( बंटी ) साहू , राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार एडवोकेट पुरुषोत्तम गुप्ता , राष्ट्रीय अध्यक्ष आर. के. शहवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर साहू के मार्गदर्शन में जिला इकाई द्वारा संत शिरोमणि माता कर्मा जी की जयंती पर सैकड़ों परिवारजनों को राशन किट भेंट की गई । जिले भर के साहू समाज से जुड़े सैकड़ों लोगों ने माता कर्मा की वैदिक रूप से पूजा अर्चना कर कर्मा जयंती हर्षोल्लास मनाई ।उक्त महासभा ट्रस्ट वर्ष भर तेली सामाज के लोगों को जोड़कर , सामाजिक कुरीतियों से अवगत कराकर सभी को जनहितैषी सेवाकार्यों के लिए प्रेरित करता है । दहेज प्रथा , खर्चीली शादी , मृत्यु भोज जैसे आयोजनों का विरोध कर , देशसेवा जैसे सेवाकार्यों के लिए प्रेरित करता है । साथ ही तेली समाज के अन्य संगठनों के आयोजनों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं ।यह कार्यक्रम खामारपानी के आदिवासियों क्षेत्रों में सम्पन्न कराया गया है जहाँ सभी जरूरत मदो को भोजन प्रसादी भी वितरित की ।इस सेवा कार्य में राष्ट्रीय पिछड़ा वैश्य महा सभा ट्र्स्ट के जिलाध्यक्ष भगवानदीन साहू , ओमी साहू , दिलीप साहू , राधेश्याम साहू ( हरिओम होजरी ), नितेश साहू , अमित साहू , प्रकाश साहू , पवन साहू ( हर्रई) मनोज साहू ( चौरई ) पंकज साहू , सतीष साहू ( दमुआ ) मनोज साहू , ( बिछुआ ) सुभाष साहू , हरीश साहू ( बोरदेही ) , श्रीमति छाया साहू ,हर्षवर्धन साहू ( मातृ छाया सदन ) आदि ने सहयोग किया ।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















