ईधन में मिलावट रोकने होगी आकस्मिक जांच  

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,जिले में पेट्रोल और डीजल में मिलावट तथा इनके अवैध विक्रय को रोकने कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने जांच दलों का गठन किया है,राज्य शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशों के पालन में जांच दल जिले में स्थित पेट्रोल पंपों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे तथा अनियमितता पाये जाने पर सुसंगत प्रावधानों के तहत कार्यवाही करेंगे।तो वहीं लोगों का कहना है की सरकारी अस्पतालों के साथ शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्तिथ पैथोलॉजी सेंटरो और झोलाछाप डॉक्टरों की भी जांच होनी चाहिए,

ये अधिकारी होंगे शामिल

जांच दलों द्वारा निरीक्षण के दौरान ईंधन की गुणवत्ता, माप-तौल, भंडारण, रिकॉर्ड तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं मोटर स्पिरिट एवं हाई स्पीड डीजल (आपूर्ति, वितरण एवं कदाचार निवारण) आदेश, 2005 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा प्रत्येक जांच दल में संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सहायक एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, नापतौल विभाग के निरीक्षक तथा आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल सहित संबंधित तेल कंपनियों के सेल्स ऑफिसर को शामिल किया गया है।वहीँ  कलेक्टर  सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जांच अभियान तत्काल प्रभाव से प्रारंभ किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें