gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन कल

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद ; स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के स्टापेज़ की मांग को लेकर ग्राम संघर्ष समिति व आमजनों के द्वारा 10 मार्च को स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन पर रेल रोको जन आंदोलन किया जायेगा!10 मार्च मंगलवार को प्रात 8 बजे से करीब 40 गाँव से अधिक के जनप्रतिनिधि ओर आमजन प्रदर्शन शुरू करेंगे!ग्राम विकास संघर्ष समिति के सदस्यों ने बताया कि नई ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर पिछले कई माह से सभी प्रयासरत है!इसके लिए डीआरएम से लेकर रेल मंत्रालय तक ओर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तक पत्राचार ओर ज्ञापन के माध्यम से जबलपुर -अंबिकापुर सिंगरौली इंटरसिटी, जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस के अलावा अन्य ट्रेनों के ठहराव की मांग की जा रही है!लेकिन उनकी मांगो को गंभीरता से नही लिया जा रहा है!बजट के समय इतवारी ट्रेन के स्टॉपेज की चर्चाएं थी, लेकिन निर्णय नही लिया है!
जिस कारण मांगे न माने जाने के कारण 10 मार्च को रेल रोको आंदोलन का निर्णय लिया गया!रेल रोको आंदोलन मै पचास गाँव के लोग शामिल होंगे!इनमें स्लीमनाबाद, बंधी स्टेशन, धरवारा, इमालिया, सरसवाही, भूला, महगवां, मटवारा, सलैया फाटक, मढ़ाना, कनोजा, पौनिया, कारीपाथर, भनपुरा, तेवरी, सिहुडी छपरा, तिहारी, पड़वार, जुजावल, भेड़ा, बिचुआ, लखनवारा, गुदरी, टिकरिया, भगनवारा, सैलारपुर, खुडावल,खिरवा सहित अन्य गावों के लोग शामिल होंगे!स्लीमनाबाद स्टेशन से लोकसभा खजुराहो ओर शहडोल के लोग अपनी यात्रा करते है जिनके लिए स्लीमनाबाद स्टेशन केंद्र बिंदु है!ग्राम विकास संघर्ष समिति के सदस्यों ने 10 मार्च को रेल रोको जनआंदोलन मै क्षेत्र की आमजनता के साथ जबलपुर ओर कटनी की यात्रा करने वाले विद्यार्थियों ओर अपडाउनर्स से इस आंदोलन मै शामिल होने की अपील की है!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें