gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए फूटा जनआक्रोश, हजारों की संख्या में जुटे ग्रामीण

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन मै विभिन्न ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग को लेकर मंगलवार को ग्राम विकास संघर्ष समिति के तत्वाधान मै जनआक्रोश का सैलाब उमड़ा। ग्राम विकास संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित इस वृहद आंदोलन में सुबह 8 बजे से ही हजारों की संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, अपडाउनर्स और ग्रामीण जुटना शुरू हो गए थे। आंदोलनकारियों की स्पष्ट मांग थी कि स्लीमनाबाद में प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए, जिसके अभाव में क्षेत्रवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग

आंदोलन के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से रीवा-इतवारी एक्सप्रेस, जबलपुर-अंबिकापुर इंटरसिटी और जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी के स्टॉपेज की मांग पुरजोर तरीके से रखी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि स्लीमनाबाद एक महत्वपूर्ण केंद्र है, लेकिन ट्रेनों के न रुकने से व्यापारियों, छात्रों और मरीजों को मजबूरन लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।

आंदोलन कारियो ने किया रेलवे ट्रेक कुछ तो पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल ने संभाला मोर्चा

शांति पूर्ण तरीके से चल रहे आंदोलन के बाद आंदोलन कारियो ने रेलवे ट्रेक की ओर कूच करने निकले,तब पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल ने मोर्चा संभाला!आंदोलन कारी रेलवे ट्रेक की ओर न जा पाए इसके लिए स्टेशन के बाहर ही बेरीकैडिंग कर दी गईं!इस दौरान वाणिज्य रेल मंडल प्रबंधक नीतेश सोनी, एसडीएम राकेश चौरसिया, एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी, तहसीलदार सारिका रावत, आकाशदीप नामदेव, थाना प्रभारी सुदेश सुमन, अखिलेश दाहिया, अभिषेक चौबे ने आंदोलन कारियो से बात की रेलवे ट्रेक की ओर जाने से रोका!अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराते हुए आश्वस्त किया कि उनकी मांगें प्रक्रिया में हैं। इस दौरान एक आधिकारिक पत्र भी सौंपा गया जिसमें निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं!बतलाया गया कि रीवा-इतवारी एक्सप्रेस (11753/54) इस ट्रेन के प्रायोगिक ठहराव के लिए रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है, जिसकी अधिसूचना जल्द जारी होगी।जबलपुर-अंबिकापुर और जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी के ठहराव का प्रस्ताव भी रेलवे बोर्ड को अग्रेषित कर दिया गया है।अधिकारियों के इस लिखित आश्वासन के बाद समिति ने फिलहाल आंदोलन को विराम देने का निर्णय लिया।लेकिन अल्टीमेटम भी दिया गया कि यदि 15 दिवस मै उक्त ट्रेनों का ठहराव स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन मै नही होता तो फिर विशाल आंदोलन किया जायेगा!

क्षेत्रीय नेतृत्व की रही सक्रिय उपस्थिति

इस बड़े प्रदर्शन में ग्राम विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप त्रिपाठी, अमरदीप साहू, दीपक तिवारी, सरपंच कल्लू दास बैरागी, प्रमिला ब्रजेश साहू,मदन सिंह, जगदेव पटेल, महेंद्र दुबे, रामानुज पांडे, ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, सीताराम दुबे, अमित गर्ग, विजय साहू, दीनू पांडे, संटु अग्रहरि, अरविंद अग्रहरि, संतोष सिंह, विक्की जैन, अजय विश्वकर्मा, बिंदेश्वरी पटेल, गंगाधर बडगैया, अविनाश तिवारी, मंगल सिंह, माधुरी जैन, अजय नामदेव, जितेंद्र सिंह, विपिन सिंह सहित बड़ी संख्या ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें