सिहोरा में मीनाक्षी नटराजन का पर्चा निरस्ती के खिलाफ धरना प्रदर्शन

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:राज्यसभा सांसद प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन फार्म निरस्त होने के विरोध में जिला ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव के निर्देशन पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी पटेल एवं नगर कांग्रेस कमेटीअध्यक्ष पवन सोनी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन एस डी एम कार्यालय में किया गया।
धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजू मिश्रा ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में अमोल चौरसिया उपस्थिति थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बाबा कुरैशी,नवनीत शुक्ला,घनश्याम बड़गैया, मनीष खंपरिया उपस्थिति थे।वहीं इस दौरान अमोल चौरसिया ने अपने वक्तव्य में बतलाया की असंवैधानिक तरीके से हमारी नेता मीनाक्षी नटराजन का निरस्त करना लोकतंत की हत्या है इस कृत्य से चुनाव आयोग की रही सही शाख भी समाप्त हो गई है। मंजू मिश्रा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में बतलाया कि, मीनाक्षी के साथ हुई घटना सम्पूर्ण महिला जाती का अपमान है इस कृत्य से भाजपा का महिला विरोधी चेहरा उजागर हुआ है।कार्यक्रम में रमेश पटेल के के दुबे, मनीष शुक्ला,गुल्लू खान,डब्बू पाठक,उमा कांत चौरसिया, जितेन्द्र तिवारी,ओम नारायण श्रीवास्तव, साकेत पिड़िहा सहित अनेकों कांग्रेस जन उपस्थिति थे

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें