बरेला पुलिस की कार्यवाही,3 युवकों से 2 तलवार और 1 चाकू जप्त 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :बरेला पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 3 युवकों से 2 तलवार और 1 चाकू जप्त की है,थाना प्रभारी बरेला संगीता सिंह ने बताया कि परसवाड़ा निवासी प्रशांत पटेल , देव रजक, विक्रम रजक द्वारा सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो अपलोड करने पर तलाश करते हुये क्राईम ब्रांच एवं थाना बरेला की टीम द्वारा परसवाड़ा निवासी प्रशांत पटेल , देव रजक,विक्रम रजक को थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर प्रशांत पटेल ने अपने घर मे पलंग के नीचे एक तलवार एवं देव रजक ने परसवाडा स्थित अपनी नानी के घर के छप्पर मे चाकू, तथा विक्रम रजक ने अपने घर में एक तलवार छिपाकर रखना बताया।तीनों की निशादेही पर परसवाड़ा में दबिश देते हुये प्रशांत पटेल पिता कमलेश पटेल उमर 21 वर्ष निवासी परसवाड़ा थाना बरेला के घर मे पलंग के नीचे छिपाकर रखी एक दो मुंही तलवार जप्त की गई ।इसी प्रकार देव कुमार रजक पिता विनोद रजक उमर 20 वर्ष निवासी परसवाड़ा थाना बरेला की नानी के घर के छप्पर से एक बटनदार चाकू जप्त किया गया।इसी प्रकार विक्रम रजक पिता स्वर्गीय मनोज रजक उमर 20 वर्ष निवासी परसवाड़ा थाना बरेला के घर से एक धारदार तलवार जप्त की गयी।थाना बरेला में दिनॉक 10-6-26 को तीनों आरोपियों से 2 तलवार एवं 1 बटनदार चाकू जप्त करते हुये तीनों के विरूद्ध प्रथक-प्रथक 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार जप्त करने में चौकी प्रभारी नितिन पाण्डे, सहायक उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार प्रजापति, प्रधान आरक्षक कमलेश यादव, राकेश सिंह, आरक्षक राजेश, तथा अपराध थाना प्रभारी प्रभारी शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अनिल पटेल, प्रधान आरक्षक रूस्तम अली, आरक्षक राजेश मिश्रा, प्रदीप तेकाम,राजेश मातरे की सराहनीय भूमिका रही।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें