प्राइवेट विद्यालय के छात्रों को नहीँ मिल रहा सांदीपनि विद्यालय में प्रवेश

जबलपुर/सिहोरा: अभी तक आर्थिक स्तिथि के अनुसार जो भी अभिभावक प्राइवेट विद्यालय से अपने बच्चों का नाम कटवाकर सांदीपनि विद्यालय में पढ़ाने का सपना देख रहे थे उनका यह सपना अब सपना बनकर ही रह जायेगा,क्योंकि सरकारी आदेश का हवाला देते हुए सांदीपनि विद्यालय’ सिहोरा द्वारा स्कूल के नोटिश बोर्ड में एक लिखित आदेश लगाया गया है, आदेश में साफ लिखा है की प्राइवेट विद्यालय के छात्रों को सांदीपनि विद्यालय’ में प्रवेश नहीं मिलेगा।वैसे तो इस तरह के आदेश से प्राइवेट विद्यालयों को ही ज्यादा फायदा होगा,क्योंकि अभी तक जो लोग सीएम राइज में अच्छी पढाई का नाम सुनकर अपने बच्चों को प्राईवेट विद्यालयों से नाम कटवाने वाले थे अब इस आदेश के बाद उनके सामने कोई रास्ता ही नहीँ बचता अब वो मजबूरी बस प्राइवेट विद्यालयों में ही अपने बच्चों को पढ़ाएंगे, जिसका सीधा फायदा प्राइवेट विद्यालयों को मिलेगा ।

नोटिश बोर्ड सहित गेट में लगा है आदेश
स्कूल प्रबंधन द्वारा लगाये गए आदेश में साफ लिखा है की शासन के निर्देशानुसार इस सत्र में प्राइवेट विदयालयों में अध्ययनरत छात्र/ छात्राओं को इस सांदीपनि विदयालय में प्रवेश नहीं दिया जायेगा” सिहोरा के सांदीपनि विद्यालय के मुख्य गेट और नोटिश बोर्ड में लगे इस आदेश ने गरीब और मध्यवर्गीय अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है,
गरीब अभिभावकों की मुसीबत
वहीं इस आदेश के बाद भी कुछ अभिभावकों द्वारा प्राइवेट में पढ़ रहे अपने बच्चों का सांदीपनि विद्यालय में प्रवेश दिलाने का प्रयास किया गया लेकिन सांदीपनि विद्यालय प्रबंधन द्वारा सरकारी आदेश का हवाला देते हुए प्रवेश देने से साफ मना कर दिया गया।अब ऐसे में गरीब अभिभावकों के सामने बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है।लोगों का कहना है की ये कैसा सरकारी आदेश ? जो लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दे।
इनका कहना है,ऊपर से ही आदेश है की प्राइवेट विद्यालय में अध्यनरत छात्रों को सांदीपनि विद्यालय में प्रवेश न दिया जाये।
अशोक उपाध्याय ,प्राचार्य सांदीपनि विद्यालय सिहोरा
इनका कहना है,इस विषय को लेकर हमने प्रभारी मंत्री से बात की है,अभिभावक परेसान न हों जल्द ही कुछ न कुछ विकल्प निकलेगा।
संतोष वरकड़े,विधायक सिहोरा
इनका कहना है,मध्य प्रदेश शासन द्वारा असवैधानिक आदेश जो दिया गया है इससे साफ-साफ लगता है कि निजी स्कूलों को कहीं ना कहीं फायदा पहुंचाने के लिए यह आदेश जारी किया गया है, आम आदमी पार्टी द्वारा उक्त आदेश के विरोध में अतिशीघ्र वापस लेने की मांग की गई जाती हे यदि उक्त आदेश वापस नहीं किया जावेगा तो आम आदमी पार्टी द्वारा तहसील जिला एवं प्रदेश स्तर पर ज्ञापन,धरना प्रदर्शन आयोजित की जाएंगे।
संतोष वर्मा,आम आदमी पार्टी जिला उपाध्यक्ष जबलपुर
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














