रथ पर सवार होकर निकले प्रभु श्री राम,जनकपुरी में सीता संग रचाया विवाह

इस ख़बर को शेयर करें

राजेश मदान बैतूल। श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति बैतूल के तत्वावधान में गंज रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को भगवान श्रीराम का विवाह महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। अयोध्यापुरी (पंजाबी कृष्ण मंदिर) से भव्य बारात का शुभारंभ हुआ, जिसमें भगवान श्रीराम रथ पर दूल्हे के रूप में सवार थे। उनके साथ उनके छोटे भाई लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और गुरु वशिष्ठ भी रथ पर विराजमान थे।

बारात में श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में नगरवासी बाराती के रूप में शामिल हुए।राम विवाह जुलूस जैसे ही जनकपुरी के लिए निकला, जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीराम का स्वागत किया।यह ऐतिहासिक बारात जैसे ही जनकपुरी (माता मंदिर पेट्रोल पंप) पहुंची, वहां समिति पदाधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात माता सीता और भगवान श्रीराम का वैदिक मंत्रोच्चार और रीति-रिवाजों के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। सात फेरों, कन्यादान, वरमाला और मंगल गीतों के माध्यम से विवाह की संपूर्ण प्रक्रिया जीवंत मंचित की गई।
खजूरी, जिला सीधी के कलाकारों ने श्रीराम विवाह की पावन लीला का ऐसा सजीव और भावपूर्ण मंचन किया कि दर्शकों की आंखें नम हो गईं। विवाह की इस लीला में कलाकारों की भाव-भंगिमा और संवाद अदायगी ने दर्शकों को मानो त्रेतायुग की उस दिव्य बेला में पहुंचा दिया हो।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि राम विवाह की इस लीला का उद्देश्य श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति के सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें