प्रभारी प्राचार्य को स्कूल से हटाए, नहीं तो करेंगे विरोध प्रदर्शन,

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल देवरी (मवई )मे दो माह पहले स्थानांतरण होकर आई माध्यमिक शिक्षक लक्ष्मी चक्रवर्ती जो कि वर्तमान मे प्रभारी प्राचार्य का जिम्मा संभाल ले रहें अब विवादों मे घिर गईं है!
प्रभारी प्राचार्य लक्ष्मी चक्रवर्ती को स्कूल से हटाने स्वयं स्कूल मे अध्ययनरत विद्यार्थियों नें मोर्चा खोल दिया है ओर विद्यार्थियों मे आक्रोश देखा जा रहा है! प्रभारी प्राचार्य के सामने ही विद्यार्थियों नें प्राचार्य की पोल खोल कर रख दी!
विद्यार्थियों नें कहा प्राचार्य मेडम स्कूल आती है ओर अपनी उपस्थिति लगाकर गायब हो जाती है!घंटे दो घंटे मे फिर आती है ओर फिर कही चली जाती है!उनका यह सिस्टम प्रतिदिन चलता है!साथ ही अगर विरोध करो तो विद्यार्थियों को धमकी डराती है!प्राचार्य की कार्यप्रणाली ठीक नहीं है,जिससे विद्यार्थी परेशान है!प्राचार्य की कार्यशैली से शिक्षा व्यवस्था स्कूल मे प्रभावित होती है!इसलिए शिक्षा विभाग के अधिकारी प्राचार्य लक्ष्मी चक्रवर्ती को हटाए नहीं तो विद्यार्थी सड़क पर आकर विरोध प्रदर्शन करेंगे!
विद्यार्थी कर चुके है विरोध प्रदर्शन
गत दिनों देवरी (मवई )हायरसेकेण्डरी स्कूल के छात्र -छात्राओं नें प्रभारी प्राचार्य लक्ष्मी चक्रवर्ती को हटाने को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था!जिसका वीडियो सोशल मीडिया मे वायरल हुआ था!वीडियो वायरल होने के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी नें मामले की जाँच कराई थी!
जिसमें प्राचार्य की लाफ़रवाही मिली ओर विद्यार्थियों का विरोध प्राचार्य के खिलाफ पाया गया!लेकिन सप्ताह भर तक जाँच रिपोर्ट बीईओ कार्यालय मे ही रखी रही!शुक्रवार को जब मीडिया हकीकत जानने देवरी (मवई )स्कूल पहुंची तो फिर विद्यार्थियों नें प्रभारी प्राचार्य को हटाने को लेकर विरोध जताया ओर अन्य शिकायते की!जिसके बाद शुक्रवार को बीईओ बहोरीबंद नें जाँच प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा!इस संबंध मे प्रभारी प्राचार्य लक्ष्मी चक्रवर्ती का कहना था कि स्कूल के विद्यार्थी क्यों विरोधाभास जता रहें है मुझे स्वयं कुछ पता नहीं है!वही विकासखंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानेश कुलेश का कहना था कि देवरी हायर सेकेण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों नें प्राचार्य को हटाने को लेकर विरोध जताया था!जिसके बाद मामले की जाँच कराई गईं थी!कार्रवाई को लेकर जाँच प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दिया गया है!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















