350 वर्ष पुराने खड़रा शारदा मंदिर मे समाये है कई अनोखे रहस्य,देखें वीडियो

सिहोरा:शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की चारों तरफ धूम मची हुई है,आदिशक्ति जगत जननी की आराधना का पावन पर्व शारदेय नवरात्र चल रहा है!चहुओर मातारानी की जयघोष हो रही है!तो वहीं जबलपुर से लगभग 55 किलोमीटर और सिहोरा से दस किलोमीटर दूर स्तिथ खड़रा मन्दिर में कई रहस्य समाये हुए हैं,
तो वहीं आज हम बात कर रहे हैं जबलपुर और कटनी के बीच स्तिथ खड़रा की जहाँ पर दो जिलों की सीमा में स्तिथ शारदा मंदिर स्थापित है जो अपने अनूठे रहस्यो को संजोय रखा है!मंदिर के पुजारी भजनलाल पंडा ने बताया कि यह स्थल 350 वर्षो से अधिक पुराना है!चार पीढ़ी से हमारे वंशज ही मातारानी की पूजा करते चले आ रहे है!इस मंदिर को लेकर एक किवंदती प्रचलित है!जिसमें कहा जाता है कि जंगल मैं गाय ओर भेड़ बकरी चराने गए बालको ने खेल खेल मैं एक बालक को बकरा बनाते हुए पशु पक्षियो के पंखा ओर हड्डियों की तलवार बनाकर उसकी गर्दन मैं रख दिया!हड्डियों से बनी तलवार से ही उस बालक की गर्दन काटकर अलग हो गई!यह देखकर बच्चें घबरा कर घर भाग गए ओर अपने माता पिता को यह बात बताई!परिवार व ग्रामीणजन मंदिर के पंडा के पास पहुंचें!पंडा ग्रामीणों के साथ उस जगह पहुंचें जहाँ बालक मृत पड़ा हुआ था!पंडा ने बालक के सिर को धड़ के पास लगाकर कपड़े से ढक दिया ओर मातारानी की साधना शक्ति मैं लोग जुट गए!मातारानी की ऐसी कृपा होई कि कुछ देर बाद मृत बालक जिन्दा हो उठा!तभी से यह मंदिर प्रसिद्ध हो गया!बड़े -बड़े दान दाताओ के द्वारा मंदिर का सर्वागींण विकास किया गया!साथ ही मंदिर मैं स्थापित पत्थर भी अपने आप बड़े आकार मैं परिवर्तित हो रहे जो अनोखा रहस्य है!आखिर पत्थर कैसे अपने आप बड़े आकार मैं परिवर्तित हो जाते है यह भी एक रहस्य इस मंदिर से जुडा है!इसके साथ अन्य मान्यताये भी है!मंदिर मैं आस्था के साथ जो भक्त अपनी मनोकामना करते है वो मनोकामना भी पूर्ण होती है!नवरात्र के चलते लोगों ने अपनी मन्नत के अनुरूप ज्वारे खप्पर स्थापित किये है, जिनकी मन्नते पूर्ण हुई है वे ही दोनों पहर माता के दर्शन को आते है!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















