Click to Zoom

जबलपुर में पुलिस अधिकारियों ने लगाए पौधे 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :‘‘एक पेड़ मॉ के नाम पौधा रोपण अभियान’’ के तहत पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर  अनिल सिंह कुशवाह एवं पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर  तुषार कांत विद्यार्थी तथा पुलिस अधीक्षक जबलपुर  आदित्य प्रताप सिंह द्वारा पुलिस लाईन जबलपुर में पौधा रोपण किया गया।

पुलिस लाइन में लगाये गए पौधे 

वहीँ प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार एवं मान्नीय मुख्य मंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार ‘‘एक पेड मॉ के नाम पौधा रोपण अभियान’’ के तहत दिनॉक 11-7-24 को प्रातः 10-30 बजे पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर  अनिल सिंह कुशवाह (भा.पु.से.) एवं पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर  तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) तथा पुलिस अधीक्षक जबलपुर  आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस लाईन जबलपुर में पौधा रोपण किया गया।पौधा रोपण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध)  समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात)  प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण )  सोनाली दुबे, उपस्थित रहे आप सभी के द्वारा भी पौधारोपण किया गया।इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक  जय प्रकाश आर्य, कार्यालयीन स्टाफ एवं पुलिस लाईन में रहने वाले पुलिस परिवारजन उपस्थित रहे।पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर  अनिल सिंह कुशवाह (भा.पु.से.) ने कहा कि ‘‘एक पेड मॉ के नाम पौधा रोपण अभियान’’ के तहत जबलपुर जोन के समस्त जिलो के समस्त थाना प्रभारी तथा राजपत्रित अधिकारियों के द्वारा थाना परिसर, चौकी परिसर, आफिस, एवं पुलिस कालोनियों में 2900 पौधो का रोपण करते हुये संरक्षण का संकल्प लिया गया।पुलिस अधीक्षक जबलपुर  आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) ने संस्कारधानीवासियों से अपील की है कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए शुरू किए गए ‘‘एक पेड मॉ के नाम पौधा रोपण अभियान’’ का हिस्सा बने तथा वृक्ष लगाकर धरा को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा भरा रखने में अपना अहम योगदान दें।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें