जबलपुर में ब्रेजा कार में अचानक लगी आग पुलिस ने बुझाई  

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :सिविल लाइन क्षेत्र में ब्रेजा कार में अचानक लगी आग पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये आग पर काबू पा लिया नही तो बड़ी घटना घट सकती थी,मामला दिनांक 27-3-26 की शाम लगभग 5-15 बजे का है जब सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमना तरफ से आ रही ब्रेजा कार क्रमांक एमपी 20 जेड जे 0374 कार में अचानक आग लगने से कार चालक आरिफ खान निवासी अवस्थी अपार्टमेंट सिविल लाईन ने कार को सुभाष चंद्र बनर्जी मार्ग सिविल लाईन में रोड किनारे कार खड़ी की एवं अपने आप को बचाते हुये कार से उतर गये तभी पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के हमराह पुलिस टीम के आरक्षक शिवा राज, सौरभ तिवारी, दीपक कनौजिया, मुकेश परिहार एवं आरक्षक पवन तिवारी द्वारा साहस एवं अपनी सूझबूझ से अविलंब अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) का प्रयोग करते हुये कुछ ही समय में आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया तथा एक बड़ी दुर्घटना होने से बचाया गया।पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने पुलिस बल की तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा एवं संकट प्रबंधन क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का प्राथमिक दायित्व आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, और इस प्रकार की त्वरित कार्रवाई उसी प्रतिबद्धता का परिचायक है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें