जल के संरक्षण व संवर्धन का दिलाया गया संकल्प

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : विकासखंड बहोरीबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत बडखेरा भरदा में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था ग्राम विकास राय बहादुर समिति, कौड़ियां द्वारा दिनांक 19 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक समन्वयक अरविंद शाह द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश शासन के इस अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसमें तालाब, नदी, बावड़ी एवं अन्य जल स्रोतों का गहरीकरण एवं साफ-सफाई, साथ ही ग्रामीणों के सहयोग से सामूहिक श्रमदान किया जाना है।उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से वर्षा जल को संरक्षित कर धरातल के जल स्तर को बढ़ाया जा सकेगा, जो भविष्य में जल संकट को कम करने में सहायक होगा। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।इस दौरान सरपंच रितु विकास पाण्डेय, सेक्टर प्रभारी भूपेंद्र दाहिया, सुरेंद्र चक्रवर्ती, परामर्शदाता रामसिंह पटेल, विनोद सिंह, आशीष तिवारी, सरजू श्रीवास, जया यादव, पंकज चौबे, अखिलेश यादव, रोहित यादव, सुभाष वर्मन, ओमप्रकाश गर्ग, मुकेश जायसवाल, बल्लू चक्रवर्ती, बालमुकुंद कुशवाहा, दीपक नामदेव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















