लोकसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव मै खिलाडी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा का हुनर

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : ग्रामीण अंचलो खेल-कूद की ओर खिलाड़ियों की रूचि बढ़ाने इस बार सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है!जिससे ग्रामीण अंचलो मै छिपी खेल प्रतिभायें आगे आकर खेलों अपना हुनर दिखाए ओर देश सहित विश्व पटल पर नाम गौरवन्वित करें!सांसद खेल महोत्सव के तहत लोकसभा खजुराहो अंतर्गत सभी विधानसभाओं मै विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव आयोजित हुआ!बहोरीबंद विधानसभा का सांसद खेल महोत्सव स्लीमनाबाद खेल स्टेडियम मै आयोजित हुआ!
जहाँ विभिन्न प्रकार की खेल -कूद प्रतियोगिताएँ आयोजित हुई!सभी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को हुआ!इसी के साथ विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का समापन हुआ!सांसद खेल महोत्सव के समापन पर बालीवाल, एथेलेटिक्स, खो -खो, तवा, रस्साकस्सी,गोला फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद सहित अन्य प्रतियोगिता बालक व बालिका वर्ग की आयोजित हुई!जहाँ बालक वर्ग के कबड्डी फाइनल मुकाबले मै तेवरी तों कबड्डी बालिका वर्ग मै स्लीमनाबाद की टीम विजेता बनी!वहीं खो-खो बालक वर्ग फाइनल मुकाबले मै बहोरीबंद विजेता तों बालिका वर्ग मै स्लीमनाबाद विजेता बना!बालीबाल बालक वर्ग फाइनल मुकाबले मै बहोरीबंद तों रीठी उपविजेता रहा!रस्सा कस्सी बालक व बालिका वर्ग फाइनल मुकाबले मै बहोरीबंद विजेता रहा!गोला फेंक बालक वर्ग मै प्रथम स्थान गौरव, दूसरा स्थान रजनीश, वहीं बालिका वर्ग मै प्रथम पूजा व दूसरा रूचि ने प्राप्त किया!भाला फेंक बालक वर्ग मै प्रथम स्थान श्लोक गुप्ता प्रथम स्थान, दूसरा स्थान गौरव राज ने प्राप्त किया!लंबी कूद बालक वर्ग मै प्रथम स्थान तरुण अग्रहरी, दूसरा स्थान अभिषेक, लंबी कूद बालिका वर्ग मै प्रथम स्थान मोनिका व मानसी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया!लंबी कूद बालक वर्ग मै प्रथम स्थान कलश तिवारी, दूसरा स्थान ओमकार चक्रवर्ती तों बालिका वर्ग मै प्रथम स्थान पिंकी पाल व दूसरा स्थान स्वाति काछी ने प्राप्त किया!वही तवा प्रतियोगिता बालक वर्ग मै प्रथम स्थान आकाश, दूसरा स्थान विक्रम तों बालिका वर्ग मै निशा यादव तों दूसरा स्थान खुशबू सिंह ने प्राप्त किया!

लोकसभा स्तरीय प्रतियोगिता मै दिखाएंगे दमखम

खेल समन्वयक चेतना झा ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के तहत विधानसभा स्तरीय के बाद अब लोकसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक पन्ना मै आयोजित होगा!जहाँ विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव के फाइनल मुकाबले मै बाजी मारने वाली टीमें व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडी अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाएंगे!

खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

सांसद खेल महोत्सव के तहत शनिवार को आयोजित समापन कार्यक्रम मै बालक व बालिका वर्ग की विजेता टीम व प्रथम व दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया!
विधायक प्रणय पांडेय ने कहा कि खिलाडी अपनी मेहनत व लगन से खेल -कूद प्रतियोगिताओ मै आगे आकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आगे बढ़े!खेल प्रतिभाओ को निखारने हर संभव सहयोग किया जायेगा! इस दौरान जनभागीदारी समिति अध्यक्ष राधेश्याम तिवारी, एसडीएम राकेश चौरसिया, एसडीओपी आकांक्षा चौरसिया,चंद्रशेखर अग्रहरी, प्रदीप जैन,रवि दुबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश नायक,भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपू शुक्ला, सुनील गुप्ता, राहुल सिंह ठाकुर, राजा गुप्ता, महेंद्र सिंह ठाकुर सहित जनप्रतिनिधियों व खिलाड़ियों की उपस्थिति रही!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें