उपार्जन केंद्रों मैं किसानों की उपज की ही करे खरीदी,बिचौलिए न हो सक्रिय

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य 1 दिसंबर यानि आज से शुरू होगा ।धान खरीदी की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2026 है।बहोरीबंद विकासखंड मै धान खरीदी कार्य को लेकर जनपद सभागार बहोरीबंद मै एसडीएम ने केंद्र प्रभारियों की बैठक ली व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए!
खरीदी केंद्रों मै बिचौलियों के आने को लेकर पहले से ही प्रशासनिक कसावट शुरू कर दी गई है।बैठक मे एसडीएम ने दो टूक लहजे मैं केंद्र प्रभारियो को निर्देशित किया कि उपार्जन केंद्रों मैं केवल पंजीकृत किसानो की ही उपज खरीदी करें, बिचौलियों को केंद्रों मैं सक्रिय न होने दे।यदि बिचौलियों के सक्रिय होने की जानकारी मिली तो संबंधित केंद्र प्रभारी पर कारवाई प्रस्तावित की जाएगी।वास्तविक किसानों से ही धान क्रय करे वा उनसे आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करे।इसके साथ ही एफएक्यू स्कंध का क्रय करने, दैनिक आवक की जानकारी देने ,वाहन के वितरण, तथा दैनिक रूप से लगने वाले ट्रक की जानकारी  एवं परिवहन में आने वाली समस्याओं के बारे में बताने हेतु निर्देशित किया ।बैठक में मौसम के बदलाव को देखते हुए बारिश से बचाव करने हेतु केंद्रों मैं तिरपाल आदि की व्यवस्था तथा पर्याप्त श्रमिक रखने हेतु कहा गया।

17 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन

सहायक कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए बहोरीबंद विकासखण्ड में 26 खरीदी केन्द्रों का निर्धारण किया गया है।बहोरीबंद विकासखण्ड मैं स्लीमनाबाद व बहोरीबंद दो तहसील है।जिसमे समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए 26 खरीदी केंद्र है बनाये गए है।
स्लीमनाबाद तहसील मैं तेवरी, स्लीमनाबाद, धरवारा,धूरी, पडरभटा, भूला, कौड़िया,जुजावल व बहोरीबंद तहसील मैं कुआँ,केवलारी, कूडन,देवरी (खरगवाँ ),पथराड़ी पिपरिया, बरही (बाकल),बहोरीबंद, सिदुरसी,बाकल, सिहुँडी,मसंधा, हथियागढ़, बचैया,कूड़ा व इमलिया केंद्र है।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, तहसीलदार नेहा जैन सहित खरीदी केंद्र प्रभारियों की उपस्थिति रही।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें