दूसरे दिन तीस अवैध निर्माणों को हटाकर 28 परिवारों को किया गया तेवर शिफ्ट

जबलपुर, महल पहाड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने के मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देशानुसार आज रविवार को लगातार दूसरे दिन भी पुरवा क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जारी रही। दूसरे दिन भी करीब तीस अवैध निर्माणों को हटाया गया तथा 28 परिवारों को तेवर शिफ्ट किया गया।एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह ने बताया कि नगर निगम और पुलिस के सहयोग से रविवार को मदनमहल पहाड़ी से विस्थापित किये गये सभी परिवारों के साथ-साथ उनके गृहस्थी के सामान को भी नगर निगम के वाहनों से ग्राम तेवर भेजा गया। विस्थापित परिवारों को पुनर्वास स्थल तेवर में बांस, बल्ली और तिरपाल भी उपलब्ध कराये गये हैं। इसके साथ ही उनकी भोजन की व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा की गई है। विस्थापित परिवारों की सहायता के लिये हेल्पडेस्क भी स्थापित किया गया है।
एसडीएम गोरखपुर ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार मदनमहल पहाड़ी को अतिक्रमणों मुक्त कराने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम विस्थापित परिवारों के आंगनवाड़ी केंद्र में दर्ज बच्चों की तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के देखभाल की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्हें टेक होम राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















