अब हर छेत्र मैं महिलाएं आगे,महिला अधिकारियों का किया गया सम्मान बढ़ाया गया मान

इस ख़बर को शेयर करें

स्लीमनाबाद– वर्तमान समय मैं महिलाएं किसी से कम नही है।महिलाएं हर छेत्र मैं आगे बढ़ रही है।महिलाएं अब देश की सेवा मैं भी आगे आ रही है।इसलिए बेटियों को बोझ न समझे बल्कि वरदान समझे।बेटियां बेटो के समान है।बेटियों को पढ़ा लिखाकर आगे बढ़ाए ताकि बेटियां आगे बढ़कर दो परिवारों का नाम रोशन करती है।उक्त बातें विधायक प्रणय पांडेय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर स्लीमनाबाद शासकीय महाविद्यालय मैं आयोजित विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम मे कही।महिला दिवस पर मातृ शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।जहां प्राचार्या डॉ सरिता पांडेय के द्वारा छात्राओं को निडर होकर मनचलों का सामने करने ,घरेलू हिंसा,दहेज अधिनियम सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई!
साथ ही महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों व दुष्परिणामों से कैसे पार पाना है उसके लिए महिला हेल्पलाइन नम्बरो की जानकारी दी। शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दी।

महिला अधिकारियों को किया गया सम्मानित-

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधायक प्रणय पांडेय ने प्राचार्या डॉ सरिता पांडेय,सरपंच संगीता महोबिया,डॉ प्रीत नेगी,एएनएम सावित्री सिंह सहित अन्य महिला कर्मचारियों का सम्मान किया गया साथ महिलाओ की सुरक्षा को लेकर संकल्प दिलाया गया।इस दौरान एसडीएम राकेश चौरसिया, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष राधेश्याम गोलू तिवारी,चिकित्सा अधिकारी डॉ शिवम दुबे,मंडल अध्यक्ष दीपू शुक्ला,चंद्रशेखर अग्रहरी,सुनील गुप्ता,डॉ प्रीत नेगी,डॉ प्रीति यादव, डॉ रंजना वर्मा, डॉ शैलेन्द्र जाट सहित कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों ,गणमान्य नागरिकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

ग्राम पंचायतो मैं आयोजित हुई विशेष महिला ग्राम सभा-

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बहोरीबंद जनपद की सभी 79 ग्राम पंचायतो मैं शासन के आदेशानुसार विशेष महिला ग्राम सभाओं का आयोजन हुआ।ग्राम सभा मे उपस्थित नोडल अधिकारियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों,शासन की योजनाओं सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी देकर जागरूक किया व महिला सुरक्षा को लेकर संकल्प दिलाया।


इस ख़बर को शेयर करें