कलेक्टर के निर्देश के बाद भी नहीँ हुई कार्यवाही,न्याय के लिए एक साल से काट रहे अधिकारियों के चक्कर

जबलपुर:जब तहसील स्तर पर अधिकारियों द्वारा लोगों की समस्याओं का समाधान नहीँ होता तब लोग जिला में बैठे बड़े अधिकारियों के पास जनसुनवाई में पहुँच कर न्याय के लिए उम्मीद करते हैं,उनको लगता है की अब उन्हें न्याय जरूर मिलेगा लेकिन एक शख्स जो विगत एक साल से अपनी निजी जमीन की मेड़ से अतिक्रमण हटवाने और ग्राम पंचायत द्वारा जमीन को खुर्द बुर्द कर तालाब बनाने के खिलाफ शिकायत लेकर विगत एक साल से तहसील से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों के पास चक्कर लगा चुके हैं,लेकिन उनको अभीतक न्याय नहीं मिला। हलाकि इस दौरान जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा मझौली तहसीलदार को फोन पर कार्यवाही के निर्देश भी दिये गए थे,लेकिन तहसीलदार के यहां से नोटिश भेजने के अतिरिक्त जमीनी स्तर पर कोई भी कार्यवाही नहीँ की गई,बल्कि फरियादी को ही उल्टे नोटिश थमा दिया गया है।शिकायत कर्ता अरविंद अवस्थी का कहना है की इस दौरान वे 13 बार जनसुनवाई में जबलपुर कलेक्ट्रेट जा चुके हैं,इस दौरान जबलपुर कलेक्टर द्वारा उनके सामने ही तहसीलदार को फोन पर कार्यवाही के निर्देश भी दिये गए थे लेकिन उनको आजतक न्याय नहीँ मिला,एक साल बाद न्याय की जगह पीड़ित को ही पटवारी द्वारा उल्टा अवैध कब्जे का नोटिश थमा दिया गया।जबकि अरविंद अवस्थी का कहना है की उन्होंने सीमांकन के बाद ही अपनी जमीन सुरक्षित करने के लिए जमीन में बाउंड्री बाल बनवाई थी।तो फिर अवैध कब्जा कैसे हो गया ?

यह है मामला
खितौला निवासी अरविंद अवस्थी ने बताया की खुडावल के प.न.73 तहसील मझोली के खसरा नंबर 7 रकबा में 0.95 हेक्टियर उनकी निजी भूमि है,जहां पर मना करने के बाद भी धनबल और गुंडागर्दी से उनकी निजी भूमी में सरपँच और सचिव ने जेसीबी मशीन से शासकीय तालाब खोद दिया, जिसकी लिखित शिकायत अरविंद अवस्थी द्वारा सिहोरा एसडीएम से 27/09/2024 को की गई थी लेकिन शिकायत पर जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो उसके बाद वे जनसुनवाई में जबलपुर कलेक्टर के यहां शिकायत लेकर पहुँचे थे इसी दौरान उनकी जमीन की मेड में किसी ने एक टपरा बनवाकर अतिक्रमण करवा दिया,जिसको हटवाने के लिए एसडीएम के कहने पर उन्होंने धारा 250 की कार्यवाही के लिए मझोली तहसीलदार के यहां आवेदन लगाया था,अतिक्रमण हटाने का आदेश विगत 6 माह पूर्व तहसीलदार के यहां से हुआ लेकिन आजतक अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

कलेक्टर ने फोन पर कार्यवाही के दिये थे निर्देश
वहीं अरविंद अवस्थी की मानें तो उन्होंने जबलपुर कलेक्टर के पास जब इस बात की शिकायत की तो जबलपुर कलेक्टर ने फोन पर तहसीलदार मझौली को मेड़ से अतिक्रमण हटाने सहित उचित कार्यवाही के निर्देश दिए थे,लेकिन कलेक्टर के निर्देश के बावजूद भी आज तक न तो मेड़ से अतिक्रमण हटाया गया न ही निजी भूमि पर तालाब खोदने वालों पर कार्यवाही की गई,हाल ही में मंगलवार 10 फरवरी के दिन फिर से अरविंद अवस्थी जबलपुर कलेक्टर से मिलने पहुँचे तो जबलपुर कलेक्टर से उस दिन मुलाकात नहीं हो पाई,उसके बाद अरविंद अवस्थी द्वारा सीएम हेल्पलाइन 181 में निजी जमीन में तालाब खोदने सहित मेड़ से अतिक्रमण हटाने की शिकायत की थी,लेकिन आज उल्टा ही पटवारी द्वारा उनको व्हाट्सएप में नोटिश भेजा गया जिसमें लिखा है कि आपके द्वारा अतिक्रमण किया गया है।
सरपँच सचिव ने निजी जमीन से निकाल दिया आम रास्ता
अरविंद अवस्थी द्वारा आरोप लगाते हुए बताया गया की साल 2009 में सरपँच और सचिव ने इनकी निजी जमीन से आम रास्ता निकलवा दिया गया था जिसकी शिकायत 7/2/2009 में नायब तहसीलदार पोड़ा से की गई थी जिसपर नायब तहसीलदार मझोली द्वारा पूर्व सरपँच के खिलाफ प्रकरण ए 70/08-09 दर्ज किया गया था।वहीँ भिटौनी निवासी कल्लू गड़ारी द्वारा इनकी जमीन की मेड में टपरिया बनाकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है।जिसकी शिकायत अरविंद अवस्थी द्वारा सिहोरा एसडीएम को 8 नवम्बर को दी गई थी । न्याय की गुहार लगाते हुए अरविंद अवस्थी ने मांग की है की उनकी भूमि को कब्जा मुक्त करवाते हुए सरपँच सचिव सहित कल्लू गड़ारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये।
इनका कहना है,मेड़ से कब्जा हटाने के लिए बेदखली के आदेश जारी किए गए हैं,साथ ही पटवारी रिपोर्ट के आधार पर अरविंद अवस्थी का भी कब्जा है इसीलिए इनको नोटिश दिया गया है,
तहसीलदार मझौली ,ललित गवालवंशी
इनका कहना है,जमीन को सुरक्षित करने अरविंद अवस्थी द्वारा थोड़ा बढ़कर शासकीय भूमि में बाउंड्री लगाई गई है,इसी सबन्ध में नोटिश दिया गया है,नोटिश में गलती से टीन टप्पर लिख गया है।
पटवारी शुभम द्विवेदी,मझोली, खुडावल हल्का
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















