
नौ रातें नौ दिन माई दशम दिन विदाई ,विसर्जन मां चली, नम आंखों से दी गई मां दुर्गा को विदाई
सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– नौ रात, नौ दिन माई, दशम दिन विदाई, विसर्जन की बेला आई इस बिरह गीत के साथ स्लीमनाबाद क्षेत्र में मां दुर्गा को विदाई दी गई।मातारानी को विदाई देने का सिलसिला बुधवार को देर शाम तक जारी रहा!विसर्जन जुलुस में मां के भक्त डीजे की धुन पर थिरकते चल रहे थे। जगह-जगह उन पर अबीर और गुलाल की बौछार हो रही थी।देर रात तक दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जित करने का क्रम चला।इसके पहले दशमी के दिन श्रद्धालुओं ने हवन, पूजन किया और आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की।
जगह जगह कन्या पूजन,कन्या भोज के साथ विशाल भंडारा आयोजित हुए।स्लीमनाबाद तहसील क्षेत्र के कई गावों मै बुधवार को चल समारोह हुआ तों कई गावों मै आज चल समारोह होगा!
विसर्जन घाटों का पुलिस अधिकारियो ने किया निरीक्षण
देवी प्रतिमाओ को विदाई देते समय विसर्जन घाटों मै किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न रहे चाक चौबंद व्यवस्था विसर्जन घाटों मै रहे इसके लिए एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी, थाना प्रभारी सुदेश कुमार सुमन ने पुलिस बल के साथ स्लीमनाबाद मै विसर्जन स्थल कटनी नदी का देर शाम निरीक्षण किया!
अखाड़ों के कलाकारों ने दिखाए करतब
चल समारोह में अखाड़ों के कलाकारों ने जगह-जगह करतब दिखाए। इस दौरान बच्चों, युवाओं और बुजुर्ग कलाकारों ने अनेक स्थानों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
चल समारोह का नजारा देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ लगी हुई थी। अनेक स्थानों पर लोगों का मजमा लगा हुआ था। लोग घरों की छतों पर खड़े होकर चल समारोह का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही चल समारोह गुजर रहा था, छतों से लोग पुष्पवर्षा कर रहे थे। आसपास से भी कई लोग इस चल समारोह को देखने के लिए पहुंचे थे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।