नूतन वर्ष का हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा उमंग, मंदिरों मैं उमड़ेगा जनसैलाब
सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद- नूतन वर्ष 2025 के आगाज अब महज एक दिन का समय शेष है! बुधवार से अंग्रेजी वर्ष 2025 का आगाज हो जायेगा!नूतन वर्ष को सेलिब्रेट करने बहोरीबंद के विभिन्न धार्मिक स्थानों पर लोगो का सैलाब उमड़ेगा।बहोरीबंद के प्रसिद्ध रुपनाथ धाम,खडरा स्थित शारदा मंदिर,तिंगवा स्थित शारदा मंदिर,कोहका स्थित हरिदास ब्रजधाम, स्लीमनाबाद स्थित सिंहवाहिनी मंदिर मे लोगो की भीड़ उमड़ेगी।जहां नूतन वर्ष का आगाज पूजा-अर्चना के साथ कि जाएगी।जिसको लेकर मंदिरों मै तैयारियां की जा रही है!
बहोरीबंद के प्रसिद्ध रुपनाथ धाम मंदिर मै नूतन वर्ष आगाज को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही है!नूतन वर्ष को सेलीब्रेट करने दिनभर यहाँ लोगों का ताँता लगा
रूपनाथ धाम मै भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक होगा!
साथ ही भजन संकीर्तन के साथ महाआरती होगी!
लघु वृंदावन धाम बांधा मै होंगे विविध आयोजन –
लघु वृंदावन धाम बांधा मै नूतन वर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा!नूतन वर्ष 1 जनवरी 2025 का स्वागत भजन, भंडारा के साथ उत्साहपूर्वक मनाया जायेगा!प्रातः 11 बजे से सायं 6 बजे तक श्रीराम भक्त भजन मंडली कटनी द्वारा भजन संकीर्तन कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी!भजन गायक संदीप तिवारी के द्वारा धार्मिक गीतों की प्रस्तुतियाँ दी जाएगी!
शाम 6:30 बजे महाआरती होगी!साथ ही सायं 3 बजे से 4 बजे तक आश्चर्यमयी जादूगरी का आयोजन देश के प्रसिद्ध जादूगर एन कुमार के द्वारा किया जायेगा!
शुभ नक्षत्र और योग में शुरू हो रहा नया वर्ष-
पं.दिलीप पौराणिक ने बताया कि एक जनवरी को द्वितीया तिथि, उत्तरा आषाढ़ नक्षत्र और हर्षण और शिववास योग बनने जा रहा है। इस योग को बेहद ही दुर्लभ माना जाता है!नए साल की शुरुआत हर्षण, शिववास, बालव और कौलव योग से होने से कुछ राशि वालों के लिए 2025 शुभ रहेगा!पंडित रमाकांत पौराणिक ने बताया कि नूतन वर्ष 2025 बाजार और व्यापार जगत के लिए खास होने वाला है!खरीदारी के लिए विशेष शुभ रहेगा!खरीदारी के लिए विशेष शुभ माने जाने वाले गुरु और रवि पुष्य योग का संयोग साल में 4 बार बनेगा! इसमें दो बार गुरु पुष्य योग रहेगा और दो बार रवि पुष्य योग बर रहे है!इसी प्रकार 27 बार अमृत सिद्धि योग और 122 दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बनेगा!