न ही बजेगी शहनाई न ही होंगे शुभ मांगलिक कार्य,शुरू होगा खरमास,एक माह के लिए लगा विराम

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : सनातन कैलेंडर के अनुसार 15 मार्च से खरमास का आगाज हो जायेगा। इसके चलते फिर एक माह तक विवाह व अन्य शुभकार्य नहीं होंगे।इस दौरान विवाह,सगाई,यज्ञ, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य नही होंगे।एक माह बाद जाकर 14 अप्रैल को खरमास का समापन होगा तब जाकर शुभ मांगलिक कार्य शुरू होंगे।

अप्रेल से जुलाई तक रहेगी शादियों की धूम 

खरमास के खत्म होते ही खुशियों का सीजन फिर से लौटेगा।
15 अप्रेल से शहनाईया बजनी शुरू हो जायेंगी!15 अप्रैल से 12 जुलाई के बीच कुल 29 जबरदस्त मुहूर्त निकल रहे हैं।
12 जुलाई के बाद 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं, जिसे चतुर्मास कहते हैं। इसके बाद सीधे 20 नवंबर (देवउठनी एकादशी) से ही दुबारा मांगलिक कार्य शुरू होंगे!वही पंडित दिलीप पौराणिक ने बताया कि जब भी हम कोई मांगलिक कार्य करते है तो उसके फलित होने के लिए गुरु का प्रबल होना जरूरी है।धनु एवम मीन बृहस्पति ग्रह की राशियां है।खरमास के समय सूर्य इन दोनो राशियों पर होते है,इसलिए शुभ कार्य नही होते।
वर्ष भर मैं दो खरमास लगता है।एक खरमास मध्य मार्च से मध्य अप्रैल के बीच और दूसरा खरमास मध्य दिसंबर से मध्य जनवरी तक होता है।इस समय सूर्य की उपासना करने का विशेष महत्व माना जाता है।खासतौर पर जिनकी कुंडली मे सूर्य की कमजोर स्थिति हो उन्हें खरमास के दौरान सूर्य उपासना करनी चाहिए।शास्त्रों में खरमास का महीना शुभ नहीं माना गया है।इस अवधि में मांगलिक कार्य करना प्रतिबंधित है।15 मार्च 2026 से 14 अप्रैल 2026तक सूर्य, मीन राशि में होंगे। इसे मीन मलमास कहा जाता है। इस एक महीने की अवधि में शुभ संस्कार नहीं किए जाएंगे।लेकिन चैत्र नवरात्र पर खरमास का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।19 अप्रैल से चैत्र नवरात्र प्रारंभ होंगे।19 अप्रैल को कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की उपासना का पर्व शुरू हो जायेगा।नवरात्र की उपासना पर खरमास का कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें