शुक्रवार को ली जायेगी राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,सोलहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार 23 जनवरी को जिले में स्थित शासकीय कार्यालयों के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखने तथा स्वत्रंत, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुये निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुये बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली जायेगी।उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति परस्ते के अनुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रति वर्ष 25 जनवरी को मनाया जायेगा। इस बार 25 जनवरी को रविवार का अवकाश होने के कारण भारत निर्वाचन आयोग निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शासकीय अधिकारी-कर्मचारी शुक्रवार 23 जनवरी को सुबह 11बजे से शाम 5 बजे के बीच किसी भी समय पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ ले सकेंगे।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सोलहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “मेरा भारत, मेरा वोट” है। उन्होंने सभी कार्यालय प्रमुखों को उनके कार्यालयों में शुक्रवार 23 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ के कार्यक्रमों की फोटो जिला निर्वाचन कार्यालय को मेल करने तथा अपने सोशल मीडिया हैंडल अथवा वेबसाईट पर हैशटैग #NVD2026 का इस्तेमाल  कर अपलोड करने कहा है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें