विश्वात्मा ब्राह्मण महासंघ का राष्ट्रीय महा अधिवेशन एवं विराट समागम संपन्न

जबलपुर :विश्वात्मा ब्राह्मण महासंघ का राष्ट्रीय महा अधिवेशन एवं विप्र विराट समागम समारोह विगत दिवस स्थानीय शहीद स्मारक सभा भवन में बड़ी भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न हुआ इसमें देश के कोने-कोने से पधारे हुए धर्म आचार्य शिक्षाविदों न्याय शास्त्रियों और विभिन्न समाजसेवियों ने बढ़ चढ़कर के हिस्सा लिया समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय के निवृत्तमान मुख्य न्यायाधीश माननीय प्रितिंकर दिवाकर जी उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में उड़ीसा केंदुझर से डॉक्टर विजय कुमार पट्ट जोशी जी और जगन्नाथ धाम मंदिर के छपन भोगी आचार्य पं निरंजन सुआर जी रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश वर्मा जी अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के कुलगुरु प्रोफेसर राजेंद्र कुररिया मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के निवृत्तमान न्यायाधीश माननीय श्रवण शंकर झा साहब की विशेष उपस्थिति थी समारोह में कांचीकामकोटी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य विजय सरस्वती के सम्मान में इस नगर के जगतगुरु धर्माचार्य नरसिंह देवाचार्य जी महाराज को “धर्म संवर्धन” सम्मान से अलंकृत किया गया साथ में 11हजार-11हजार की राशि के साथ सम्मान,विप्र गरिमा सम्मान ,शिक्षा न्याय चिकित्सा आदि के क्षेत्र में काम करने वाली विभूतियों को प्रदान किए गए इस समारोह के खास विशेषता यह भी रही कि इसमें जीवित व्यक्तियों के द्वारा जीवित व्यक्तियों के लिए अपना नया प्रदर्शन करते हुए जीवित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया किसी ससुर द्वारा अपनी बहू के लिए तो किसी पति के द्वारा अपनी पत्नी के नाम यह सम्मान दिया गया किसी मित्र के द्वारा यह सम्मान मित्र को दिया गया और किसी ऐसे व्यक्ति के द्वारा जो केवल समाज से जुड़ा है ऐसे सम्मान दिए गए सम्मानित होने वाली इन विभूतियों में प्रसिद्ध समाज सेवी उमाशंकर जोशी जी को सम्मान दिया गया जो प्रसिद्ध चित्रकार श्री जगदीश पटेल द्वारा अपने मित्र वरिष्ठ पत्रकार श्री मोहन शशि के सम्मान में प्रदान किया गया प्रसिद्ध उधोषक का सम्मान राजेश पाठक प्रवीण को प्रदान किया गया प्रतिभा के रूप में गोरी तिवारी को यह सम्मान प्रदान किया गया इस तरीके से इसके अतिरिक्त समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले समाजसेवियों को भी विश्वात्मा ब्राह्मण महासंघ ने अपनी ओर से सम्मानित किया गया लगभग 35 सम्मान प्रदान किए गए इस समारोह में “विश्वात्मा” नामक स्मारिका, हीराधर बडगैंया द्वारा रचित ग्रंथ “चलो गांव की ओर” का भी विमोचन किया , सारे वक्ताओं ने यह बात प्रमुखता रूप से प्रकट की आज समाज में जो विसंगतियां है इनका समाधान तभी हो सकता है जब समाज में ज्ञान गर्म की प्रतिष्ठ स्थापना हो और इसका केंद्र ब्राह्मण रहा है ब्राह्मण को केंद्र मानकर के समाज के सभी वर्गों को जोड़ना होगा अपनी छोटी-छोटी संकीर्णता से ऊपर उठ करके हम एक विशाल छत्र के रूप में एकत्रित होना पड़ेगा तभी सनातन और भारतीय संस्कृति की गरिमा के अनुरूप कार्य संपन्न हो पाएंगे भारतीय संस्कृति के घर में अपना स्थान स्थापित हो भारत विश्व गुरु बने इस कामना के साथ अधिवेशन संपूर्ण सफलता के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम मे स्वागत उद्बोधन महासंघ के प्रधान संरक्षक डॉ हरिशंकर दुबे एवं नगर की ओर से रिंकू विज डॉ जितेन्द्र जामदार आचार्य डॉ भृगुदत्त शास्त्री द्वारा दिया गया संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. पं.देवेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ कमलेश व्यास डॉ एच पी तिवारी द्वारा किया गया, आभार विधायक डॉ अभिलाष पाण्डे, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं.संतोष कुमार मिश्रा द्वारा दिया गया,कार्यक्रम में पं.उमेश पाण्डे, सत्यप्रकाश शर्मा,अजय कुमार मिश्रा, जितेन्द्र कुमार शर्मा,अजय शुक्ला, रावेन्द्र कुमार दुबे, रामावतार चौबे, रावेन्द्र कुमार बाजपेई, धीरेन्द्र पाठक, संतोष शास्त्री,वीरेंद्र तिवारी, मुन्नालाल दुबे, डॉ अरुण मिश्रा, दीपांशु शुक्ला बी. बी. शर्मा,परेश पारीक,रामछवी महाराज,निरंजन द्विवेदी, अखिलेश शुक्ला, शक्ति त्रिपाठी, संध्या दुबे अशोक पाण्डेय, सुरेंद्र दुबे, कामता प्रसाद तिवारी, देवेन्द्र पाण्डेय, डॉ श्रद्धा तिवारी,अर्चना गोस्वामी, अभिषेक तिवारी, अभिषेक दुबे, संजय उपाध्याय, उमेश उपाध्याय,पुरुषोत्तम पाण्डेय, इत्यादि उपस्थित रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।
















