घर आते ही नकबजन गिरफ्तार,जेवर सहित नगदी रुपये जप्त

जबलपुर :क्राईम ब्रांच ने जिला सिवनी अंतर्गत छपारा में चोरी करने वाले नकबजन को गिरफ्तार करते हुए चुराये हुये चांदी के जेवर वजनी लगभग 300 ग्राम तथा नगद 1 लाख 28 हजार रूपये जप्त करते हुए कार्यवाही की है,गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।आदेश से परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी अपराध शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा सिवनी में चोरी करने वाले नकबजन को गिरफ्तार कर छपारा जिला सिवनी से चुराये हुये चांदी के जेवर एवं नगदी रूपये जप्त किये गये है।
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमानताल निवासी गुलफाम खान अपने साथियों के साथ सिवनी जिले मे चोरी कर वापस अपने घर आया है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन मे सरगर्मी से तलाश पतासाजी करते हुये गुलफाम उर्फ गुड्डू पिता जब्बार खान उम्र 24 वर्ष निवासी टेढ़ी नीम थाना हनुमानताल को अभिरक्षा मे लेकर सघन पूछताछ करने पर अपने साथी साहिल चौधरी, फैज खान एवं ऐफ़ाज़ के साथ मिलकर दिनॉक 28/29-1-26 को जिला सिवनी छपारा अंतर्गत नकबजनी करना स्वीकार करते हुये चुराये हुये सोने के जेवर वजनी लगभग 8 तोला के कांचघर के सारिका ज्वेलर्स की दुकान में बेचना तथा चांदी के जेवर एवं नगदी रूपये आपस में बांट लेना बताया। आरोपी के कब्जे से चुराई हुई चांदी की 3 जोड़ी पायल, 6 नग चांदी के कड़े, 6 नग चांदी की बिछिया, वजनी लगभग 300 ग्राम चांदी तथा नगद 1 लाख 28 हजार रुपए जप्त करते हुये जिला सिवनी थाना छपारा को सूचित किया गया। सूचना पर जिला सिवनी थाना छपारा के थाना प्रभारी हेमेंद्र जैतवार हमराह स्टाफ के पहुंचे आरोपी को जिनके सुपुर्द किया गया। साथी साहिल चौधरी, फैज खान एवं ऐफ़ाज़ तथा सरिका ज्वेलर्स दुकान संचालक की तलाश की जो सकूनत से फरार मिले।
उल्लेखनीय भूमिका- नकबजन को गिरफ्तार कर चुराये हुये जेवर एवं नगदी रूपये जप्त करने में थाना प्रभारी अपराध शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राइम ब्रांच के उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा, संतोष पाण्डे, प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी, सत्यसेन, आरक्षक सतेंद्र, जयप्रकाश की सराहनीय भूमिका रही ।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।
















