अनियमितता पाये जाने पर नागौद लॉज सील

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,राजस्व, नगर निगम, पुलिस एवं विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों द्वारा आज मंगलवार को किये गये आकस्मिक निरीक्षण में लार्डगंज कछियाना स्थित नागौद लॉज को कई कमियाँ पाये जाने पर सील कर दिया गया है।एसडीएम आधारताल पंकज मिश्रा के नेतृत्व में किये गये निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नागौद लॉज में अग्निशमन सुरक्षा हेतु अनिवार्य फायर फाइटिंग इंस्टॉलेशन स्थापित नहीं था तथा आने-जाने हेतु केवल एक मार्ग उपलब्ध था, जो अग्नि दुर्घटना की स्थिति में जान-माल की हानि का कारण बन सकता है। ट्रेड लाइसेंस में भी अनियमितताएं पाई गईं। भवन के स्वीकृत नक्शे की जांच में पाया गया कि भवन आवासीय प्रयोजन हेतु स्वीकृत था, इसके विपरीत व्यवसायिक संचालन किया जा रहा था एवं स्थल पर स्वीकृति से अधिक निर्माण किया गया था

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें