बोर्ड लगाकर भूली नगर पालिका,धड़ल्ले से लग रहीं दुकानें

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:कुछ समय पूर्व नगर पालिका सिहोरा द्वारा पुराने बस स्टैंड सिहोरा में एक बोर्ड लगाया गया था जिसमें साफ तौर पर लिखा है की इस क्षेत्र में दुकान लगाने पर क्रेता और विक्रेता दोनों पर 5 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया जायेगा लेकिन बोर्ड के नीचे ही फल के दुकानें लगी रहती हैं,नगर में जनचर्चा है की जब नगर पालिका अपने आदेश का पालन नहीँ करवा सकती तो इस तरह का बोर्ड लगाने क्या मतलब ?

गौरी तिराहा में भी लगा है बोर्ड

इतना ही नहीँ नगर के गौरी तिराहे में कुछ साल पहले इसी तरह का एक बोर्ड लगाया गया था,लेकिन इस बोर्ड के नियमों का पालन नहीँ करवाया गया,नतीजन आज भी बोर्ड के बगल से ठेले टपरे लगे रहते हैं,सबसे बड़ी बात तो यह है की यहां पर तो सोमवार के दिन अस्पताल रोड़ में दुकानों के कारण रास्ता ही जाम हो जाता है,जबकि इस रास्ते में अस्पताल होने के करण मरीजों को लेकर एम्बुलेंस निकलतीं हैं,लेकिन सोमवार के दिन अस्पताल रोड़ पर दुकानें लगी रहने के कारण गौरी तिराहा से अस्पताल रोड़ बंद हो जाता है, जिसके चलते एम्बुलेंस को घूमकर आजाद चौक से होकर जाना पड़ता है।मतलब 2 मिनट के रास्ते के लिए लगभग 10 मिनट का समय लगता है,जबकि एम्बुलेंस में सवार मरीज के लिए एक- एक मिनट कीमती रहता है।

इनका कहना है,जल्द से जल्द कार्यवाही की जायेगी,प्रशासन द्वारा सँयुक्त कार्यवाही करते हुए जुर्माने के साथ कार्यवाही भी की जायेगी।

जय श्री चौहान ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिहोरा

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें