आज जिलेभर में होगा मातृ पितृ पूजन दिवस का आयोजन

इस ख़बर को शेयर करें

राजेश मदान बैतूल। 14 फरवरी को मनाए जाने वाले मातृ पितृ पूजन दिवस को राष्ट्रीय पर्व घोषित किए जाने की मांग को लेकर श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपा गया है। यह ज्ञापन भोपाल में मप्र जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर की सुपुत्री के शुभ विवाह अवसर पर फंदा कला स्थित निर्वाणा रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सौंपा गया।समिति के संरक्षक राजेश मदान एवं अन्य साधकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य, वरिष्ठ प्रचारक एवं पूर्व सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी को मातृ पितृ पूजन दिवस की जानकारी देते हुए इसे राष्ट्रीय पर्व घोषित करवाने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक मांग पहुंचाने का आग्रह किया। इस पर दोनों वरिष्ठजनों ने सहयोग का आश्वासन दिया।राजेश मदान ने बताया कि संत श्री आशारामजी बापू की प्रेरणा से विगत 18 वर्षों से 14 फरवरी को देश ही नहीं बल्कि विश्वभर में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया जा रहा है, जिससे बच्चों और युवाओं में माता-पिता के प्रति आदर और सम्मान की भावना सुदृढ़ हो रही है। अब यह आयोजन विश्व व्यापी हो चुका है।उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को बैतूल जिले के विद्यालयों, घरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया जाएगा। प्रातः 10 बजे भारत भारती आवासीय विद्यालय में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे वृद्धाश्रम सहित अन्य विद्यालयों, घरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी आयोजन होंगे। समिति ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों में माता-पिता का तिलक, पुष्पहार, परिक्रमा और आरती कर उनका आशीर्वाद लेकर मातृ पितृ पूजन दिवस हर्षोल्लास से मनाएं।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें