4 करोड़ 45 लाख रूपये के विकास कार्यों का विधायक प्रणय पांडेय ने किया भूमिपूजन व लोकार्पण

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद_ कोरोना काल के बाद से  स्वास्थ सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में अब बहोरीबंद विकासखंड की दूरस्थ पंचायतों में नए उप स्वास्थ केन्द्र खोलें जा रहे है! दूरस्थ पंचायतों के लोगों को छोटी-छोटी बीमारी का इलाज कराने ब्लॉक और जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। जिला व ब्लाक अस्पताल का भार भी कम हो जाएगा।उक्त बाते शनिवार को ग्राम पंचायत धूरी मै 43 लाख रूपये की लागत राशि से नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम मै कही!उन्होंने कहा कि बहोरीबंद विकासखंड मै 7 नवीन उपस्वास्थ्य केंद्र खोलें जाने है!जिसमें से 4 नवीन कूड़ा, इमालिया, छपरा व सलैया प्यासी उपस्वास्थ्य केंद्रों का भूमिपूजन भी शुक्रवार व शनिवार को हो गए!प्रत्येक नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण 65 लाख रूपये की लागत राशि से होगा!शनिवार को विधायक के द्वारा ग्राम पंचायत छपरा व सलैया प्यासी मै उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का भूमिपूजन किया!वहीं शुक्रवार को ग्राम पंचायत इमालिया व कूड़ा मै उपस्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन किया गया था!साथ ही कूड़ा, कौड़िया व बिलहरी मै नवीन आयुष ओषधालय भवन का भी भूमिपूजन किया गया!
प्रत्येक आयुष ओषधालय का निर्माण 47 लाख 58 हजार रूपये की लागत से होगा!इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, जिला पंचायत सदस्य पंडित प्रदीप त्रिपाठी, जनपद अध्यक्ष लाल कमल बंसल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपू शुक्ला, रवि दुबे, राहुल ठाकुर, सुनील गुप्ता, विकास पांडेय, नीरज गुप्ता, मनोज पटेल, बीएमओ डॉ आनंद अहिरवार उपस्थित रहे!

स्टाफ के रहने की होगी व्यवस्था

कार्यक्रम मै जानकारी देते हुए बीएमओ डॉ आनंद अहिरवार ने बताया कि जो अब उप स्वास्थ्य केंद्र बनने जा रहे है वो दो मंजिला होंगे! प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र की लागत 65 लाख होगी। ग्राउंड फ्लोर पर डॉक्टर क्लीनिक, लेबर रूम, दो बेड का वार्ड, एक वेटिंग रूम सहित एएनएम का निवास होगा। वहीं ग्राउंड फ्लोर के ऊपर वाली मंजिल पर स्टाफ नर्स का निवास होगा। साथ ही इन भवन के चारों ओर बाउंड्री, पानी की व्यवस्था की जाएगी। नियुक्ति के बाद इन कर्मचारियों को आपने-अपने कार्य स्थल पर ही निवास करना होगा। उप स्वस्थ्य केंद्र निर्माण से  ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ेंगी।इन उप स्वास्थ्य केंद्रों पर सीएचओ,एक-एक एएनएम की नियुक्ति मप्र शासन द्वारा की जाएगी!

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें