सामूहिक सूर्य नमस्कार से दिया गया योग का संदेश

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मे रविवार को मनाई गई।
इस दौरान स्कूलो मैं सामूहिक सूर्य नमस्कार के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित हुए।सीएम राइज स्कूल बिलहरी मे प्राचार्या रेखा तिवारी की उपस्थिति मे सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया!शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरिया परौहा मैं सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक डेढ़ घंटे तक विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार की विभिन्न स्टेप की। इसके साथ ही प्राणायाम भी किया। तीन बार सूर्य नमस्कार की सभी 12 स्टेप करवाई गई।योग अपनाकर स्वस्थ जीवन में रहे
स्वामी विवेकानंद जंयती पर सभी ने मिलकर योग का संदेश देने का प्रयास किया है।इस दौरान प्राचार्य अनिल बौद्ध ने कहा कि सभी योग को अपनाकर जीवन को स्वस्थ बनाएं। योग शरीर को निरोगी रखता है। जीवन की ललक जगाता है। उर्जा से सराबोर करता है। आज योग की आवश्यकता है। हम स्वामी विवेकानंद को भी याद करते है। स्वामी विवेकानंद सदैव युवाओं और देश का आदर्श रहे है।इस दौरान शिक्षक हितेंद्र सिंह,योगेश तिवारी,मंजुलता कोरी,शिवकुमार जम्हारे,
व्यायाम प्रशिक्षक सुरेश कटरे, अमर बहादुर सहित अतिथि शिक्षक व छात्र -छात्राओं की उपस्थिति रही!

 


इस ख़बर को शेयर करें