स्लीमनाबाद को जिला बनाने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौपा गया ज्ञापन

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : स्लीमनाबाद तहसील को अब जिला बनाने की मांग पुरजोर उठने लगी है!बुधवार को स्लीमनाबाद को जिला बनाने को लेकर सर्वदलीय रूप से जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों का दल स्लीमनाबाद तहसील कार्यालय पहुँचा!जहाँ स्लीमनाबाद को जिला बनाने को लेकर हुंकार भरी गईं!स्लीमनाबाद जिला बनाओ, जिला बनाओ के नारे लगाए गये!इसके राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार सारिका रावत को ज्ञापन सौपा गया!
सौपे गये ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्रीय जनो का कहना था कि स्लीमनाबाद जिला बन जाने से स्लीमनाबाद का चहुमुखी विकास होगा!स्लीमनाबाद तहसील खनिज संसाधनों से भरपूर है!यहां की धरती से निकालने वाला मार्बल देश सहित विदेशों तक निर्यात होता है!स्वीटकार्न भी देशो सहित विदेशों तक निर्यात होता है!वही अब स्लीमनाबाद के इमालिया मे सोने की खदान भी है!जिसका जियो लॉजिकल सर्वे आफ इण्डिया के द्वारा सर्वेक्षण कार्य भी करा लिया गया है!स्लीमनाबाद मे रेलवे स्टेशन, एसडीओपी कार्यालय, तहसील कार्यालय, पीएचई विभाग, विद्युत विभाग, सीएम राइज स्कूल, शासकीय महाविद्यालय, थाना सहित अन्य शासकीय विभाग कार्यालय संचालित हो रहे है!स्लीमनाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 30 मे बसा हुआ है!भौगोलिक दृष्टि से भी स्लीमनाबाद जिला बन सकता है!
बहोरीबंद व ढीमरखेड़ा तहसील होंगी शामिल
सौपे गये ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि स्लीमनाबाद को जिला बनाने मे बहोरीबंद व ढीमरखेड़ा तहसील को शामिल किया जायेगा!जिसमें स्लीमनाबाद तहसील के सभी गांव, बहोरीबंद तहसील अंतर्गत बाकल व बचैया उपतहसील के सभी गांव, इसी प्रकार ढीमरखेडा तहसील के सभी गांव शामिल किये जायेंगे!इन तहसील अंतर्गत आने वाले गावों के लोगों को कटनी जिला मुख्यालय जाने की झंझट से राहत मिलेगी व स्लीमनाबाद सुलभ होगा!इन सभी तहसीलो के लोग भी स्लीमनाबाद को जिला बनाने की पुरजोर मांग कर रहे है!स्लीमनाबाद को जिला बनाया जाये इसके लिए युद्धस्तर पर कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ा जायेगा!इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पंडित प्रदीप त्रिपाठी, जन भागीदारी समिति अध्यक्ष राधेश्याम गोलू तिवारी, रतन गुप्ता, चंद्रशेखर अग्रहरी, रवि दुबे,दिनेश असाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपू शुक्ला,
प्रदीप जैन,सुनील गुप्ता, विजय अग्रवाल, आदित्य दुबे, राहुल ठाकुर,बसोरीलाल यादव,गुड्डन सिंह,राकेश साहू, रानी दुबे, केशव दुबे,महेंद्र अग्रहरी सहित बड़ी संख्या मे स्लीमनाबाद के गणमान्य नागरिको की उपस्थिति रही!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















