पीएस राजस्व पोरवाल की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न
जबलपुर, प्रमुख सचिव विवेक पोरवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना,अपर कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह व श्री नाथूराम गोंड सहित सभी राजस्व अधिकारी मौजूद थे।बैठक में मुख्य रूप से राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए बनाए गए नवीन व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर श्री सक्सेना ने इस नवीन व्यवस्था को राजस्व प्रकरणों के निराकरण में बेहतरी की दिशा में बढ़ते कदम कहा। साथ ही कहा गया कि राजस्व न्यायालयीन एवं गैर न्यायालयीन कार्यों के लिये अलग-अलग नियुक्त राजस्व अधिकारी अपने-अपने दायित्व को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी तथा तत्परता से करे। जिससे प्रकरणों के निराकरण में सकारात्मक परिणाम सामने आयें और प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर निराकृत हो। पहले राजस्व अधिकारियों को बहुत से प्रशासनिक कार्यों के कारण कोर्ट में बैठने लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता था, लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत न्यायालयों में पूर्णकालिक राजस्व मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई है। इससे प्रकरणों के निराकरण में निश्चित गति मिलेगी। बैठक में कुछ प्रासंगिक संसाधन व चुनौतियों के संबंध हुए चर्चा में कहा गया कि अभी तो शुरुआती दौर है, आवश्यकता अनुसार इस प्रणाली में सुधार भी किया जाएगा। फिलहाल स्थानीय उपलब्ध संसाधनों से व्यवस्था अनुरूप कार्य कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गति लाए।