वीर सपूतों को याद कर मनाया शहीद दिवस 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/सिहोरा। आम आदमी पार्टी कार्यालय सिहोरा में 23 मार्च 2026 को भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु के 1931 में सर्वोच्च बलिदान को याद करने के साथ साथ यह दिन उन वीर सपूतों, स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को याद करने के लिए समर्पित है यह दिन देश की आजादी के लिए उनके साहस और देशभक्ति को नमन करने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए समर्पित है, जिला उपाध्येक्ष संतोष वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि 23 मार्च 1931 को ब्रिटिश सरकार ने लाहौर जेल में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दे दी। यह घटना स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण क्षण बन गई। तीनों क्रांतिकारियों ने अपने साहस और देशभक्ति के बल पर पूरे देश में आज़ादी की चेतना को जगाया पार्टी पदाधिकारी मुन्नाक राय ने कहा हर साल 23 मार्च को पूरे देश में शहीद दिवस मनाया जाता है। जिन्होंने भारत की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। शहीद दिवस केवल भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की याद में ही नहीं मनाया जाता, बल्कि उन सभी वीरों के सम्मान में भी इसे मनाया जाता है जिन्होंने अपनी कुर्बानी से देश की स्वतंत्रता की राह को आसान बनाया। यह दिन हमें उनकी वीरता, साहस और बलिदान की याद दिलाता है और देशभक्ति की भावना को हर दिल में जगाता है। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया जिसमें मुन्नास राय,संजय पाठक,संतोष वर्मा,,जितेन्द्रे श्रीवास,जमुना प्रजापति ,गुलाबसिंह मरकाम,राजेश तिवारी, अमित विश्वाकर्मा,घनश्या म महोबिया आदि क्रांतिकारी साथियों की उपस्थिति रही

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें