कैट के सम्मेलन में मनोज भार्गव पुनः जिलाध्यक्ष नियुक्त, मंजीत सिंह साहनी बने संभाग अध्यक्ष

इस ख़बर को शेयर करें

राजेश मदान बैतूल। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स मध्य प्रदेश के प्रदेश पदाधिकारियों का बड़ा सम्मेलन मंगलवार को आयोजित किया गया। कैट के प्रचार सचिव राजेश मदान ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य व्यापार जगत के सामने आ रही चुनौतियों पर विचार करना और भविष्य की कार्ययोजना तय करना रहा।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया, प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता और प्रदेश महामंत्री राजीव खंडेलवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। सम्मेलन में सर्वसम्मति से मनोज भार्गव को पुनः जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया, वहीं मंजीत सिंह साहनी को संभाग अध्यक्ष घोषित किया गया।मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वे छोटे-बड़े हर व्यापारी की समस्या को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों को किसी भी स्तर पर परेशानी का सामना करना पड़े, तो वे हमेशा कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स संगठन और सभी व्यापारियों के साथ खड़े रहेंगे।राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया ने कहा कि मनोज भार्गव कैट के सबसे पुराने जिलाध्यक्ष हैं और उनकी पुनः नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। भार्गव के प्रति बैतूल जिले के सभी कैट सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी।

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए रहेंगे तत्पर

मनोज भार्गव ने पदभार संभालने के बाद कहा कि वे हमेशा व्यापारियों के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब भी किसी व्यापारी को जरूरत होगी, वे तुरंत मदद के लिए पहुंचने का प्रयास करेंगे।बैठक में प्रदेश के उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री एवं संभागीय अध्यक्षों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और व्यापार जगत की समस्याओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया को अवगत कराया। भरतिया ने सभी बातों को गंभीरता से सुना और उचित मार्गदर्शन दिया। तय किया गया कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने संभागों में जिला स्तर पर बैठकें करेंगे और वहां व्यापारियों के विचार साझा करेंगे।
इस सम्मेलन में व्यापार व्यवसाय के भविष्य की चुनौतियों को लेकर कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। व्यापारियों की मजबूती और संगठन को और सक्रिय बनाने के लिए यह बैठक प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण मानी गई। सम्मेलन में बड़ी संख्या में जिले के अलावा प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, व्यापारी एवं उद्योगपति शामिल हुए।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें