ज्ञान व विद्या की देवी मां सरस्वती का धूमधाम से मनेगा प्रकटयोत्सव

सुग्रीव यादव स्लीमानाबाद: ज्ञान व विद्या की देवी मां सरस्वती का प्रकटयोउत्सव गुरुवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर धूमधाम से मनाया जायेगा।स्लीमानाबाद तहसील क्षेत्र मैं मां सरस्वती का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।इसको लेकर मंदिरों मैं विशेष तैयारी की जा रही हैं।विशेष आयोजन हरिदास ब्रजधाम कोहका मैं होगा।जहां दिनभर पूजा अर्चना का दौर चलेगा।वही स्लीमानाबाद स्थित सिंहवाहिनी मंदिर, कोडिया स्थित श्रीराम जानकी मंदिर ,खिरहनी स्थित जगदीश धाम मंदिर सहित अन्य मंदिरों मैं भी विविध धार्मिक कार्यक्रम होंगे।पंडित दिलीप पौराणिक ने बताया कि ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती का जन्म बसंत पंचमी के दिन हुआ था।इसलिए यह शुभ दिन उन्हें समर्पित हैं।मंदिरों मैं ही नही स्कूल_कालेजों मैं भी मां सरस्वती की पूजा विधि विधान के साथ की जायेगी।माता सरस्वती के पूजन के लिए सुबह स्नान कर पीला वस्त्र पहनकर पूजा का संकल्प लें। शुभ मुहूर्त में माता सरस्वती की पूजा करें। पूजा के वक्त पीला फूल, सफेद चंदन, अक्षत, पीले रंग की रोली, पीला गुलाब, धूप, दीप, गंध आदि अर्पित करें। सरस्वती पूजा के दिन सरस्वती वंदना के साथ ही सरस्वती कवच का पाठ करें। इस वर्ष बसंत पंचमी का पर्व अत्यंत शुभ संयोगों में संपन्न होगा। 23 जनवरी, शुक्रवार को मनाई जाने वाली बसंत पंचमी पर चार महत्वपूर्ण योग-सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शिव योग और महासिद्धि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है।23 जनवरी को सूर्योदय प्रातः 6 बजकर 38 मिनट पर होगा। माघ शुक्ल पंचमी तिथि का मान पूरे दिन रहेगा और रात्रि 12 बजकर 8 मिनट तक प्रभावी रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन एवं रात्रि पर्यंत रहेगा, जबकि प्रातः 9 बजकर 14 मिनट के बाद महासिद्धि योग बन रहा है।वही पंडित रमाकांत पौराणिक ने बताया कि यह पर्व ऋतुराज बसंत के आगमन का प्रतीक है। बसंत पंचमी को श्री पंचमी भी कहा जाता है। इस दिन विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। सरस्वती पूजा के दिन तीन विशेष शुभ मुहूर्त है, जिनमें पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। पहला मुहूर्त सुबह 7:13 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा। दूसरा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:11 बजे से 12:54 बजे तक होगा। वहीं तीसरा अमृतकाल मुहूर्त जो सुबह 9:31 बजे से 11:05 बजे तक रहेगा। इन मुहूर्तो में मां सरस्वती की आराधना करना विशेष फलदायी माना जाता है!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















