जल के संरक्षण व संवर्धन का संदेश देने निकाली गईं मंगल कलश यात्रा

बहोरीबंद/स्लीमनाबाद- जल के संरक्षण व संवर्धन के लिए राज्य सरकार द्वारा गुरुवार से जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू किया गया!अभियान के तहत गुरुवार को बहोरीबंद जनपद की सभी 79 ग्राम पंचायतों मे कार्यक्रम आयोजित किया गया!
जहाँ बैंड बाजे के साथ ग्राम मे कलश यात्रा निकाली गईं!जिसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया!अभियान का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा!
कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित जनमानस को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया!
विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम बाकल मे हुआ आयोजित
जल गंगा संवर्धन अभियान का विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत बाकल मे आयोजित हुआ!कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल सरंक्षण व जल संवर्धन का संकल्प दिलाया गया व जल संरक्षण के महत्व व उद्देश्य को जनभागीदारी जनसहयोग के महत्व को समझाया गया। बाकल में गुराही जलाशय पावर हाउस के पास में अधिकारी कर्मचारी , जनप्रतिनिधियों व आम जनमानस ने जन सहयोग से गुराही जलाशय में साफ सफाई की गई व कचरा को तालाब से बाहर निकाला गया!
जनपद सीईओ अभिषेक कुमार के द्वारा जनप्रतिनिधियों व आम जनों को जल संरक्षण व जल संवर्धन के तहत किए जाने पुरानी जल संरचनाओं व नवीन निर्मित होने वाली संरचनाओं के संरक्षण हेतु शपथ दिलाई।जनपद सीईओ अभिषेक कुमार ने कहा कि 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलेगा इस अभियान में समाज और सरकार की साझेदारी से जल संरचना व संरक्षण व संवर्धन के कार्य हो सके व उक्त अभियान जन आंदोलन बन सके इसलिए सभी की सहभागिता जरूरी!इस दौरान एपीओ मूलचंद सिंगरौले,ब्लॉक समन्वयक नवीन साहू, मंडल अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, जिला महामंत्री कमलेश सेन, पूर्व जिला महामंत्री राजेश चौधरी,सरपंच फोरम अध्यक्ष मनोज पटेल,सचिव बेड़ीलाल चौधरी,सहायक सचिव दीपक दुबे, राजीव पटेल, अनिल दुबे, नीलेश जैन, करीम खान,शुभम सोनी, गोविंद चौधरी, अमन जैन, नारायण पटेल,काशीराम पटेल,बल्लू ताम्रकार, संतोष पटेल, सूरत पटेल,अजय शर्मा आदि की उपस्थिति रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















