हाइवे मै बड़ा हादसा, खडे ट्राला से टकराई कार,एक की मौके पर मौत 7 घायल,महाराष्ट्र से जा रहे थे प्रयागराज

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 मै स्लीमनाबाद हाइवे मै गुरुवार की सुबह 7:30 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया!जिसमें मौके पर ही एक महिला की मौत हो गईं व सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए!सभी लोग एक ही परिवार के थे!सड़क हादसा इतना तेज था कि चार पहिया वाहन के परखच्चे उड़ गए!

एक की मौत

प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि आर्टिका कार क्रमांक mh 43 bk 8467 महाराष्ट्र से प्रयागराज कुम्भ जा रहे थे!
स्लीमनाबाद के पड़वार बाईपास के आगे पेट्रोल पम्प के सामने मार्ग के किनारे खडे ट्राला से जा टकराई!भिंडत होती ही चीख पुकार मच गईं!चीख पुकार सुन राहगीर दौड़े ओर घायलों को बाहर निकाला!घटना की जानकारी स्लीमनाबाद पुलिस को दी गईं!मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलो को स्लीमनाबाद अस्पताल भेजा!जहाँ आशा देवी शाह 35 वर्षीय महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया!साथ ही सात अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल भेजा गया!

ये हुए घायल 

डॉ शिवम दुबे ने बताया कि घायलो मै प्रेमचंद शाह 38 वर्ष निवासी झारखण्ड, महेश शाह 12 वर्ष, महादेव शाह 42 वर्ष, संजू देवी शाह 33 वर्ष, मनोज प्रसाद 42 वर्ष, अंकिता देवी शाह 32 वर्ष, किरण बाई शाह 35 वर्ष, 10 वर्षीय आर्य शाह व 3 वर्षीय अभिनंदन शाह है!जिसमें मनोज शाह की स्थिति गंभीर है!जानकारी लगते ही थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया स्लीमनाबाद अस्पताल पहुंचें ओर घायलों से चर्चा की ओर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रैफर करवाया गया!
साथ ही हाइवे मै खडे ट्राला को पकड़कर थाना मै खड़ा किया!
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को जाँच मै लिया!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें