
महिला मंडल ने किया तुलसी मानस प्रतियोगिता का आयोजन
दीपांशु शुक्ला जबलपुर।विश्वात्मा ब्राह्मण महासंघ एवं संजीवनी नगर महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में विगत दिवस राम मानस महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती संध्या दुबे के संयोजन में स्थाननीय दत्त मंदिर गोल बाजार में मानस गान प्रतियोगिता का भव्य एवं दिव्य आयोजन विधिवत संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रथम चरण में अतिथि गणों द्वारा दीप प्रज्वलन पश्चात सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में मानस गान प्रतियोगिता में नगर की विभिन्न मानस महिला मण्डलियों एवं एकल गायन प्रतियोगियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर मनमोहक मानस चौपाईयों का प्रस्तुति करण कर जनमानस का मन मोहा। निर्णायक की भूमिका का निर्वहन डॉक्टर उषा दुबे, दुर्गेश व्यवहार तथा महेश मानव ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कमलेश व्यास तथा आभार प्रदर्शन राम मानस महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती संध्या दुबे ने किया । इस अवसर पर मानकुंवर महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर स्मृति शुक्ला, डॉ उषा दुबे, डॉ आशा पाण्डेय, डॉ श्रद्धा तिवारी, विश्वात्मा ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र कुमार शर्मा, डॉ हरीशंकर दुबे,सत्य प्रकाश शर्मा, डॉ एच पी तिवारी, सुनील शर्मा, अरुण दुबे एडवोकेट डॉक्टर अरुण मिश्रा, दीपांशु शुक्ला की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। * ।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।