gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

समूचे विश्व मै महर्षि ने ज्ञान ओर भावातीत ध्यान की जगाई अलख

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : तहसील मुख्यालय स्थित महर्षि विद्या मंदिर मे महर्षि महेश योगी का 109 वां जन्मदिवस ज्ञानयुग दिवस के रूप मे मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु परंपरा पूजन तथा दीप प्रज्वलन कर, सामूहिक भावातीत ध्यान करके किया गया । इस शुभ दिवस पर स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव में मुख्य अतिथि जनशिक्षक डॉ दिलीप त्रिपाठी रहे!प्रधानाचार्या श्रीमति प्रीति मिश्रा तथा स्कूल के सभी अध्यापक अध्यापिकाओं, छात्र छात्राओं तथा अभिभावकों ने  महर्षि जी के दिव्य संकल्पों को पूर्ण करने का संकल्प लिया।प्रधानाचार्य प्रीति मिश्रा ने अपने संबोधन मै कहा कि महर्षि महेश योगी ने विश्व को भावातीत ध्यान की तकनीक प्रदान की तथा इसके उन्नत अभ्यासों, जैसे योगिक फ्लाइंग, के माध्यम से विश्व शांति के लक्ष्य को साकार करने का मार्ग दिखाया।महर्षि संस्थान के वर्तमान चेयरमैन ब्रह्मचारी गिरीश जी के नेतृत्व में तथा हमारे सामूहिक, समर्पित प्रयास से समाज की सामूहिक चेतना में अत्यधिक सामंजस्य और सकारात्मकता उत्पन्न करेंगे, जिससे महर्षि जी के स्थायी शांति एवं “धरती पर स्वर्गीय जीवन” की स्थापना के महान दृष्टिकोण को शीघ्र साकार किया जा सकेगा।प्राचार्या प्रीति मिश्रा ने महर्षि के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि महेश योगी का जन्म 12 जनवरी 1918 को छत्तीसगढ़ के राजिम शहर के पास पांडुका गाँव में हुआ!जनशिक्षक डॉ दिलीप त्रिपाठी ने कहा कि महर्षि ने समूचे विश्व में ज्ञान की पताका और भावातीत ध्यान की अलख जगाई है।विश्व शांति स्थापना में अध्यात्म का विशेष महत्व है।जिसका ज्ञान जाग्रत होता है उसे ऋषि कहते है, जिसका दिव्य चक्षु जाग्रत होता है उसे महर्षि कहते है एवं जिसका परम चक्षु भी जाग्रत हो जाता है उसे ब्रह्मर्षि कहते है!व्यक्ति के जीवन  की सामथ्र्य असीम है, प्रत्येक व्यक्ति की बुद्धिमत्ता का क्षेत्र असीम है प्रत्येक व्यक्ति को सब कुछ जानने सब कुछ सहजरूपेण सही करने एवं प्राकृतिक विधान के सहयोग द्वारा सब कुछ प्राप्त करने में समर्थ होना चाहिए!इस दौरान सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच मैनेजर पवन पंवार, रिटायर्ड टी आई के पी मिश्रा,बजरंग दल प्रमुख दीपक मिश्रा,लखन दुबे,सुनील कुमार मिश्रा सहित विद्यार्थियों की उपस्थिति रही!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें