विश्व कल्याण की कामना को लेकर भगवान बांके बिहारी का हुआ रुद्राभिषेक,धर्म ध्वजा की गई अर्पित

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :आज आबै जू भई है ब्रजनंदन आवत ही कुंज बिहारी। लगत ब्रजधाम नीको आली मोए लगत ब्रजधाम नीको ऐसे एक से बढ़कर एक सुमधुर गीतो की प्रस्तुति के बीच हरिदास ब्रजधाम कोहका मैं बसंतोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया गया।जहा सोमवार को बसंत पंचमी के दिन दिनभर कथा पूजा अर्चना का दौर चला तो देर शाम हवन यज्ञ पूर्णाहुति हुई।सोमवार -मंगलवार की मध्य रात्रि 12 बजे भगवान बांके बिहारी का रुद्राभिषेक किया गया!रुद्राभिषेक करते समय भगवान बांके बिहारी को पीले वस्त्र व आभूषण अर्पित की गईं!भगवान बांके बिहारी की सखियाँ के द्वारा विधि विधान से मंगलाचरण कर रुद्राभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना को लेकर धर्म ध्वजा अर्पित की गईं ।मंगलवार प्रातकाल 5 बजे हरिदास महाराज के धर्म ध्वजा स्थल पर दूर दराज छेत्रो से पहुँची सखियों के द्वारा रहस्य रचाकर महारास लीला की।इस दौरान बसंतपंचमी मेला अवसर पर अपनी मन्नतो को लेकर आस्था के मंदिर मे भारी जन सैलाब उमड़ा।
दूर दराज से आए भक्तो ने हरिदास महाराज के चरणों मैं मत्था टेका व खुशहाली की कामना की ।मंगलवार को विशाल भंडारा आयोजित हुआ। जहा बड़ी संख्या मैं भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया।

हरिदास ब्रजधाम मैं बसंतोत्सव पर्व का हुआ समापन

स्लीमनाबाद के आश्रित ग्राम कोहका स्थित हरिदास ब्रजधाम मैं चल रहे बसंतोत्सव पर्व का बुधवार को समापन हो गया।समापन अवसर पर दूरदराज से आये भक्तो ने आस्था के द्वार मैं मत्था टेका व पूजा अर्चना की।बुधवार को दधिकंधोत्सव मनाया गया।जिसमें विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चारन के बीच गौपूजन कर विश्व कल्याण की कामना की गई।इसके बाद हरिदास जी महाराज की सखियों के द्वारा भजन संकीर्तन प्रारम्भ किया गया।दोपहर मध्य 2 बजे हरिदास जी महाराज का अभिषेक गगन भेदी जयकारों व शंख ध्वनि के बीच मंत्रोच्चारण कर किया गया।इसके बाद जलविहार का कार्यक्रम शुरू हुआ।लोगो के द्वारा हरिदास जी महाराज के स्थल की परिक्रमा कर सरोवर के लिए प्रस्थान किया गया।
रास्ते मे महिलाओं के द्वारा संकीर्तन गाये गए।सरोवर स्थल पर मंत्रोच्चारण के बीच जल विहार की परम्परा को पूर्ण किया गया।सायंकालीन भगवान हरिदास जी महाराज को 56 प्रकार के भोग अर्पित कर प्रसाद वितरण करवाया गया।
इस दौरान कथा व्यास पंडित रमाकांत पौराणिक, जिला पंचायत सदस्य पंडित प्रदीप त्रिपाठी, गणेश तिवारी,सुनील तिवारी,ऋषभ त्रिपाठी,गुलाब यादव,गणेश यादव,पवन यादव,राजेंद्र यादव,रामनारायण यादव सहित अन्यजनो की उपस्थिति रही।

 


इस ख़बर को शेयर करें