20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सहायक यंत्री को लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

जबलपुर/मंडला :रिटायरमेंट के एक साल पहले ही सहायक यंत्री को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने गिरफ्तार कर लिया है।गौरतलब है की पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही लगातार जारी है।
यह है मामला
आवेदक रौशन कुमार तिवारी पिता रामू तिवारी उम्र 34 वर्ष नारायणगंज मंडला ने शिकायत दी थी की आवेदक की फर्म बोरिंग बिल्डर्स ने वर्ष 2024 में आदिवासी जनजातीय विभाग मंडला में रिपेयर एवं मेंटीनेन्स का कार्य किया था, जिसके बिल भुगतान के एवज में सहायक यंत्री नरेन्द्र कुमार गुप्ता उम्र 61 वर्ष द्वारा ₹56000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी आज दिनांक 11.09.2025 को आरोपी को प्रथम किश्त के रूप में ₹20000 लेते हुए आरोपी को जनजातीय कार्य विभाग जिला मंडला में रंगे हाथ पकड़ा गया ।आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
ट्रेप दल सदस्य
वहीं कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी निरीक्षक राहुल गजभिये, निरीक्षक जितेंद्र यादव, निरीक्षक शशिकला मस्कुले,उप निरीक्षक शिशिर पांडेय एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















