करेंट लगने से मजदूर की मौत,मकान मालिक पर मामला दर्ज

जबलपुर:करंट लगने के बाद गिरने से हुई मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने मकान मालिक के विरूद्ध मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना तिलवारा में दिनंाक 13-8-25 केा मेडिकल काॅलेज से सूचना मिली कि मोतीलाल गोटिया उम्र 40 वषर् निवासी चेरीताल थाना कोतवाली का दिनंाक 13-8-25 की शाम लगभग 4 बजे करंट लगने एवं सिर में चोट लगने से उपचार हेतु लाया गया था जिसे डाक्टर ने चैककर मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पंचनामा कायर्वाही कर शव केा पीएम हेतु भिजवाते हुये मगर् कायम कर जांच में लिया गया।वहीं दौरान मगर् जांच पाया गया कि दिनंाक 13-8-25 को मजदूर महेश सोंधिया, प्रदीप गोटिया एवं मोतीलाल गोटिया कनिका सेल्स तिलवारा के नये गोदाम में लगभग 13 फिट की उंचाई पर शटर लगाने का कायर् कर रहे थे शटर लगाने के लिये वायर के माध्यम से कनेक्शन लेकर ड्रिल मशीन का उपयोग कर रहे थे, काम करते समय मजदूर मोतीलाल उम्र 40 वषर् निवासी चैरीताल कोतवाली को उंचाई पर शटर लगाते समय करंट लगने से नीचे गिर गया जिसे उपचार हेतु मेडिकल अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर ने चैक कर मोतीलाल को मृत घोषित कर दिया। जाचं पर कनिका सेल्स फैक्ट्री के संचालक कपिल खटवानी के द्वारा उंचाई एवं विधुत संबंधी कायर् कराने के लिये उक्त तीनों मजदूरों को कोई भी सुरक्षा संबंधी संसाधन उपलब्ध नही कराये गये और न ही 13 फीट उंचाई पर काम कराने के लिये फसर् पर जाली या गद्दा का इंतजाम किया गया,कनिका सेल्स संचालक कपिल खटवानी के द्वारा सुरक्षा संसाधनों, उपकरणों की उपेक्षा करते हुये तीनो मजदूरों से शटर लगाने का काम कराया गया सुरक्षा संसाधनों की अवेहलना होने से घटना घटित हुयी।सम्पूणर् मगर् जांच पर कनिका सेल्स के संचालक आरोपी कपिल खटवानी पिता मुकेश खटवानी निवासी गोरखपुर के विरूद्ध धारा 106(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















