स्कूल में लग रही कुरो पंचायत,कब बनेगी सिहोरा के कुरो पंचायत की बिल्डिंग?

जबलपुर/सिहोरा:मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले की सिहोरा जनपद अंतर्गत आने वाली कुरो पंचायत की बिल्डिंग अभी भी अधूरी है,जबकि सरकार ने पंचायत भवन के लिए राशि पिछली पंचवर्षीय में ही जारी कर दी थी,अब ऐसे में सवाल उठना लाजमी हो जाता है की जब सरकार ने पिछली पंचवर्षीय में ही राशि जारी कर दी थी तो उसके बाद भी पंचायत भवन अधूरा क्यों है ?मामला जिले की सिहोरा जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कुरो का है जहां पर पंचायत भवन विगत 8 साल से बन रहा है,लेकिन आज तक भवन कम्पलीट नहीं हो पाया जबकि सरकार ने पंचायत भवन निर्माण के लिए पिछली पंचवर्षीय में ही राशि जारी कर दी थी लेकिन उस समय के सरपंच सचिव पंचायत भवन निर्माण कार्य नहीँ कर पाये न ही मौजूदा सरपंच सचिव ही पंचायत भवन की बिल्डिंग पुरी कर पा रहे हैं, नतीजन आज भी पंचायत भवन ग्राम के सरकारी स्कूल की बिल्डिंग में संचालित हो रही हैं ।
क्यों नहीँ बन पा रही पंचायत भवन की बिल्डिंग ?
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 27/12/2022 को ग्राम पंचायत के वर्तमान सरपंच और सचिव द्वारा जनपद पंचायत सिहोरा को एक लिखित शिकायत दी थी,ग्राम पंचायत की शिकायत के अनुसार 2018-19 में सरकार द्वारा पंचायत भवन के निर्माण के लिए दो अलग -अलग मदो से 14 लाख 85 हजार रुपये स्वीकृत हुआ था जिसमे 1278408 की राशि निर्माणाधीन पंचायत भवन में लग चुकी है,लेकिन पंचायत भवन अभी भी अधूरा पड़ा है,पंचायत भवन में खिड़की के पांच पल्ला शौचालय सहित पूरी छपाई भी नहीं हुई है, वर्तमान सरपंच सचिव के दिए पत्र में जनपद के अधिकारियों से मांग की गई थी कि सचिव आसिष दुबे और सरपंच पंचायत भवन का कार्य पूरा करवाया जाये।
इनका कहना है,
अधूरे पंचायत भवन को पूरा करने के लिए हमारे द्वारा जनपद पंचायत सिहोरा को 3 साल पहले ही पत्र लिख दिया गया था,
वर्तमान सचिव मनोज पटेल
इनका कहना है,
अपुर्ण पंचायत भवन की जानकारी है तात्कालीन सरपंच सचिव को निर्माण कार्य पुर्ण करने निर्देशित किया गया है
आशा देवी पटले
मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिहोरा
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















