खितौला पुलिस की कार्यवाही,5 जुआड़ियों से 5 हजार 540 रुपये जप्त

जबलपुर: खितौला पुलिस ने जुआफड़ में छापा मारते हुए 5 जुआड़ी गिरफ्तार किये हैं, पकड़े गए जुआड़ियों के कब्जे से 5 हजार 540 रूपये जप्त करते हुए कार्यवाही की है,थाना प्रभारी खितौला रमन सिंह मरकाम ने बताया कि दिनंाक 4-3-26 की देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि सकरी मोहल्ला खितौला में शेख मुसाहिद के मकान के पास कुछ जुआड़ियान ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहंा कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमशः सौरभ सिंह, महेन्द्र विश्वकमार्, सौरभ कोल तीनों निवासी, सत्यम नामदेव, अनिल कुमार लोधी दोनों निवासी रेल्वे फाटक के पास खितौला बताये, जुआड़ियों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते तथा 5 हजार 540 रूपये जप्त करते हुये जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कायर्वाही की गई।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















