खितौला में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के घर मे चोरों का धावा,पौने चार लाख रुपये के जेवर और नगदी चुरा ले गए चोर

इस ख़बर को शेयर करें

सिहोरा :चोरों ने इस बार पुलिस विभाग से रिटायर्ड एएसआई के घर को निशाना बनाते हुए लगभग पौने चार लाख रुपये कीमती  जेवर और नगदी चुराकर फरार हो गए।वारदात रविवार रात की बताई जा रही है जब एएसआई  पत्नी के साथ कटनी में रह रहे बेटे से मिलने गए थे और यहां चोरों ने सूना घर पाकर अपना काम कर फरार हो गए,वहीं खितौला में बढ़ रही चोरी की वारदात के बाद क्षेत्र में दहसत का माहौल है,स्थानीय नागरिकों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की अपील की है।

यह है मामला 

मामला खितौला थाना क्षेत्र के प्रज्ञा विहार कॉलोनी खितौला का है जहाँ पर बीती रात चोरों ने पुलिस के रिटायर्ड एएसआई के सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर सहित नगदी चुराकर फरार हो गए। वारदात उस समय हुई, जब एएसआई हीरालाल झारिया पत्नी के साथ कटनी में रह रहे बेटे से मिलने गए थे। पीछे से चोरों ने मकान का ताला तोड़ा और अंदर कमरे की आलमारी का लॉकर तोड़कर करीब 3 लाख 75 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और 42 हजार रुपए नकद चुरा ले गए।वहीं पड़ोसी की सूचना पर परिवार घर पहुंचा, तब चोरी का पता चला। सूचना मिलते ही खितौला पुलिस मौके पर पहुंची। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने घर के गेट और दरवाजे से साक्ष्य जुटाए हैं।

नहीँ थम रहा चोरियों का सिलसिला 

बताया जा रहा है की खितौला की प्रज्ञा विहार कॉलोनी में पहले भी चोरी और लूट की वारदातें हो चुकी हैं। इसके बावजूद आरोपियों का सुराग नहीं लग सका। ताजा घटना के बाद रहवासियों में आक्रोश है और पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें