स्लीमनाबाद की जीवनदायिनी कटनी नदी सूखी,गहराने लगा जलसंकट

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– ग्रीष्मकालीन सीजन की खेती का दौर चल रहा।गेंहूँ की कटाई का कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो गया है!कृषक ग्रीष्मकालीन मूंग व उडद फसल की बोवनी कर रहे है।लेकिन इन सब के बीच आने वाले दिनों मै किसानों के सामने ग्रीष्मकालीन सीजन की फसलो पर सिंचाई की समस्या हो सकती है।क्योंकि  स्लीमनाबाद क्षेत्र की जीवनदायिनी कटनी नदी सूख गई।बीच _बीच मैं ही कही पानी है ।ऐसे मैं नदी का जल स्तर धीरे धीरे समाप्त होता जा रहा है।जिससे ग्रीष्मकालीन सीजन की फसल का उत्पादन भी प्रभावित होने का डर किसानों का सताने लगा है।

ग्रीष्मकालीन सीजन की फसल न हो जाये प्रभावित

कृषक पवन यादव,पप्पू जैन,अमरनाथ पटेल,गन्धर्व सिंह ठाकुर ने बताया कि वर्तमान मैं स्लीमनाबाद अंडर ग्राउंड टनल का कार्य चल रहा है।गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जल स्त्रोत सूखने का कार्य शुरू हो गया है।क्योंकि अंडर ग्राउंड टनल निर्माण कार्य के चलते जलस्तर पर कमी आ रही है।रबी सीजन की प्रमुख फसल गेंहू की खेती से आस बंधी थी की अच्छी फसल हो जाएगी जिससे सालभर का जीविकोपार्जन चल जाएगा।कर्ज लेकर किसानों ने कृषि कार्य किया है।लेकिन रबी सीजन की प्रमुख फसल गेंहू के लिए फरवरी_मार्च माह मैं अंतिम सिंचाई की आवश्यकता थी।तब कटनी नदी का जलस्तर घटने लगा था।जिससे बोरवेलों पर फर्क पड़ने लगा ।बोरवेलों मैं जलस्तर घटने का असर देखा जा रहा है।
साथ ही ग्रीष्मकालीन समय मैं पानी की भरी किल्लत मच जाएगी।जिससे ग्रामीण अंचलों मैं पानी का हाहाकार मच जाएगा पीने को पानी तक नही मिल पायेगा।

कटनी नदी मैं नर्मदा जल पहुँचे की जा चुकी है मांग

स्लीमनाबाद के स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जीवनदायिनी कटनी नदी मैं नर्मदा जल पहुँचे इसके लिए अनेकों बार विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की जा चुकी है।साथ ही चरणबद्ध तरीक़े से आंदोलन भी किया गया था।कटनी नदी से लाभान्वित होने वाली दर्जनों ग्राम पंचायतों ने भी ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कर कटनी नदी मैं नर्मदा जल पहुचाने की मांग कलेक्टर से कर चुके है।लेकिन अभी तक कटनी नदी मैं नर्मदा जल पहुँचे इसको लेकर कोई ध्यान नही दिया गया है।जिससे कटनी नदी वर्षा जल तक ही पानी से सुशोभित होती है।यदि कटनी नदी मैं नर्मदा जल पहुँच जाए तो बारहमासी नदी मैं पानी रहा आएगा।जिससे पशु-पक्षी  साहित किसानों को लाभ मिलेगा।नदी मैं पानी रहने से किसान वर्ष की तीसरी ग्रीष्मकालीन फसल की खेती भी कर सकेंगे।

इनका कहना है– पं. प्रदीप त्रिपाठी
जिला पंचायत सदस्य

स्लीमनाबाद क्षेत्र मे किसानों को सिंचाई के लिए नर्मदा जल मिले इसके लिए लगातार मांग की जा रही है!
नर्मदा जल कटनी नदी को मिले जिससे जीवनदायिनी कटनी नदी मै जल धारा हमेशा प्रवाहित होती रहे!
इसके लिए विधायक व कलेक्टर से भेंटकर मांग पत्र सौपा जायेगा!

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें