हटाये गए जबलपुर कलेक्टर सौरभ सुमन,नये कलेक्टर होंगे दीपक सक्सेना

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर : कलेक्टर सौरभ सुमन की जगह अब जबलपुर के नए कलेक्टर दीपक सक्सेना होंगे, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रशासनिक सर्जरी जारी है।इसी कड़ी में गुरुवार को जबलपुर कलेक्टर सौरव कुमार सुमन को हटा दिया गया।अब  उनकी जगह संचालक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण दीपक सक्सेना को नया कलेक्टर बनाया है। सौरव सुमन पर धान के उपार्जन केंद्र और गोदाम के निर्धारण मामले में लापरवाही का आरोप है। इस बात से मुख्यमंत्री नाराज थे अभी तक 7 जिलों के कलेक्टर हटाये जा चुके हैं।


इस ख़बर को शेयर करें