प्री बोर्ड परीक्षा के बजाय मॉडल पेपर हल कर विद्यार्थियों ने जाना बोर्ड परीक्षा का पैटर्न

इस ख़बर को शेयर करें

 

स्लीमनाबाद(सुग्रीव यादव ): माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में अब महज 4 दिन ही शेष रह गए है।ऐसे मैं विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। इस बार परीक्षा की तैयारी में बदलाव किया गया है। प्री बोर्ड परीक्षा नहीं हुई। इसके बजाय विद्यार्थियों से मॉडल पेपर हल कर बोर्ड परीक्षा का पैटर्न जाना। शासकीय स्कूलों में 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए मॉडल पेपर दिए गए थे। इन्हें स्कूल या घर से हल करना था। स्कूल में 45 मिनट का समय एक पेपर के लिए दिया गया। इसमें विद्यार्थियों ने समय प्रबंधन के बारे में जाना। शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालय स्लीमनाबाद के प्राचार्य डी के ठाकुर ने बताया कि विद्यार्थियों ने मॉडल पेपर के माध्यम से बोर्ड परीक्षा का पैटर्न जाना। हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलो मैं अलग क्रमबद्ध तरीके से मॉडल पेपर हल विद्यार्थियों ने किया।
बोर्ड परीक्षा में इसका फायदा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि 10वीं की परीक्षा पांच फरवरी से प्रारंभ होकर 28 फरवरी तक चलेगी। कक्षा 12वीं की परीक्षा छह फरवरी से प्रारंभ होकर आठ मार्च तक चलेगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा का समय सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक है।

नोडल ऑफिसर की मौजूदगी में थानों से लाएंगे पेपर-
बहोरीबंद विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक झारिया ने जानकारी देते हुए बताया की बोर्ड परीक्षा के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। जिनकी उपस्थिति में थानों से पेपर लाए जाएंगे। परीक्षा केंद्र में पेपर खोलने तथा परीक्षा अवधि के एक घंटे बाद तक नाेडल अधिकारी को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस परीक्षा केन्द्रों में सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था करेगी।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें