
पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन को सेवा निवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
जबलपुर :पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन अनिल सिंह कुशवाह को सेवा निवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई, साथ ही पुलिस महानिरीक्षक/ पुलिस उप महानिरीक्षक, छिंदवाड़ा रेंज सचिन अतुलकर (भा.पु.से.) ने पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन का अतिरिक्त प्रभार संभाला ।
दी गई भावभीनी विदाई
वहीं आज पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन अनिल सिंह कुशवाह (भा.पु.से.), को सेवा निवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी ।श्री कुशवाह 15/2/2024 से पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, जबलपुर के पद पर पदस्थ रहे।साथ ही पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस महानिरीक्षक/ पुलिस उप महानिरीक्षक, छिंदवाड़ा रेंज सचिन अतुलकर (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, जबलपुर का अतिरिक्त प्रभार संभाला गया ।इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक, जबलपुर रेंज अतुल सिंह (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय, (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात/ अपराध ) सोनाली दुबे तथा कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।